न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोहली ने बताया किसने दिलाई पीठ दर्द से निजात! कप्तानी छोड़ने पर ऐसा बोले आगरकर, पार्थिव और हेसन

भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपनी फिटनेस को लेकर काफी सतर्क रहते हैं। मैदान में उनकी फुर्ती देखते ही बनती है। वे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 21 Sep 2021 7:47:33

कोहली ने बताया किसने दिलाई पीठ दर्द से निजात! कप्तानी छोड़ने पर ऐसा बोले आगरकर, पार्थिव और हेसन

भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपनी फिटनेस को लेकर काफी सतर्क रहते हैं। मैदान में उनकी फुर्ती देखते ही बनती है। वे रनिंग और फील्डिंग दोनों में बेमिसाल हैं। उनकी जिम में पसीना बहाते हुए कई फोटो वायरल होती है। कोहली के करियर में एक ऐसा दौर भी आया जब वे पीठ दर्द से बेहद परेशान थे लेकिन भारत के पूर्व फिटनेस कोच बासु शंकर ने उन्हें वजन उठाने के लिए प्रेरित किया जिससे उन्हें दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटरों की लिस्ट में शामिल होने में मदद मिली। कोहली ने बताया कि साल 2014 के आखिरी महीनों में मैं पीठ दर्द से काफी परेशान रहा जो जाने का नाम नहीं ले रहा था।

हर सुबह मुझे पीठ को ढीला करने के लिए 45 मिनट तक कसरत करनी पड़ती थी लेकिन दिन में किसी भी समय वह फिर से अकड़ जाती। इसके बाद बासु सर और मेरी वजन उठाने और शरीर की पूरी ताकत वापस लाने के बारे में बात हुई। पहले मैं इतना वजन उठाने को लेकर आश्वस्त नहीं था लेकिन बासु सर ने मुझसे केवल एक बात कही थी कि भरोसा रखो। मुझे उनके ज्ञान और अनुभव पर पूरा भरोसा था। मुझे श्रीलंका के खिलाफ 2015 की सीरीज याद है। मैंने बासु सर से वजन उठाना सीखना शुरू कर दिया था। मैंने इसको लेकर किए गए अध्ययन को समझा और महसूस किया कि मैं कुछ अद्भुत करने की दिशा में काम कर रहा हूं। इसके नतीजे बेजोड़ थे जिससे शरीर की ताकत को लेकर मेरी धारणा ही बदल गई।

virat kohli,ajit agarkar,parthiv patel,ipl-14,rcb,royal challengers banglore,mike hesson,sports news in hindi

कोहली उसी ऊर्जा और तीव्रता के साथ खेलेंगे : आगरकर

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत आगरकर का मानना है कि टी20 विश्व कप और आईपीएल-14 के बाद टी20 की कप्तानी छोड़ने का फैसला करने के बावजूद विराट कोहली उसी ऊर्जा और तीव्रता के साथ खेलेंगे। आगरकर ने कहा कि मुझे लगता है कि हमने उनके पूरे करियर में एक चीज देखी है, यहां तक कि जब वे कप्तान नहीं थे और जब महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में खेलते थे, तब भी ऊर्जा और जुनून वैसा ही लगता था। मैं इसे बदलने की कल्पना नहीं कर सकता।

भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने कहा कि बायो-बबल में लंबे समय तक रहने के साथ-साथ कार्यभार को देखते हुए आरसीबी की कप्तानी छोड़ने के बाद कोहली राहत महसूस करेंगे। मुझे लगता है कि वे खुश से ज्यादा भावुक दिख रहे थे। मुझे लगता है कि आरसीबी ने वास्तव में 2008 में कोहली की प्रतिभा को पहचाना और फिर उन पर बहुत भरोसा दिखाया क्योंकि अगर आप उनकी और आरसीबी की यात्रा को देखें तो यह एक रोलरकोस्टर रहा है।

virat kohli,ajit agarkar,parthiv patel,ipl-14,rcb,royal challengers banglore,mike hesson,sports news in hindi

कोहली की कप्तानी छोड़ने के फैसले से नहीं पड़ा फर्क : हेसन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के मुख्य कोच माइक हेसन ने कहा कि विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के फैसले का कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ टीम के प्रदर्शन पर किसी तरह का असर नहीं पड़ा। हेसन ने कहा कि जितना जल्दी हो सके घोषणा करना महत्वपूर्ण था। ऐसी किसी भी चीज को जल्दी दूर करना महत्वपूर्ण होता है, जिससे आपका ध्यान बंटता हो। इसलिए हमने जल्द से जल्द घोषणा करने को लेकर बात की और सभी खिलाड़ी इससे अवगत थे।

लेकिन इसका वास्तव में टीम के प्रदर्शन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। हमने वैसी बल्लेबाजी नहीं की जैसी हमें करनी चाहिए थी। हमने परिस्थितियों से सामंजस्य नहीं बिठाया, हमने लगातार विकेट गंवाए। हमने ऐसा कुछ भी नहीं किया जो एक बल्लेबाजी इकाई के रूप में करना चाहिए था, लेकिन मुझे अब भी इस टीम पर भरोसा है। हम जल्द ही बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत