न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रीलंका के खिलाफ विराट कर सकते हैं यह कारनामा, सचिन के बाद होंगे दूसरे ऐसे बल्लेबाज

अब श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में अगर विराट कोहली 152 रन और बना लेते हैं, तो वह 14000 वनडे रन पूरे कर लेंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 01 Aug 2024 7:54:34

श्रीलंका के खिलाफ विराट कर सकते हैं यह कारनामा, सचिन के बाद होंगे दूसरे ऐसे बल्लेबाज

भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में 3-0 क्लीन स्वीप किया था। अब टीम इंडिया की निगाहें वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने पर हैं। वनडे सीरीज में भारत के सीनियर प्लेयर्स रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी होगी। टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी जीतने के बाद रोहित-विराट की ये पहली सीरीज होगी। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में सुपरस्टार बल्लेबाज कोहली अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड कर सकते हैं।

भारत के लिए वनडे क्रिकेट में विराट कोहली ने साल 2008 में डेब्यू किया था। इसके बाद से ही वह टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर की अहम कड़ी बन गए और टीम इंडिया को कई बार मुश्किल परिस्थितियों से निकाला है। वह वनडे में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज हैं। वह इकलौते ऐसे प्लेयर हैं, जिन्होंने वनडे में 50 शतक लगाए हैं। उन्होंने अपने ODI करियर में कुल 280 पारियों में 13848 रन बनाए हैं।

अब श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में अगर विराट कोहली 152 रन और बना लेते हैं, तो वह 14000 वनडे रन पूरे कर लेंगे। वह चौदह हजार वनडे रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बल्लेबाज बनेंगे। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर ऐसा कर चुके हैं। सचिन के नाम वनडे क्रिकेट में 18426 रन दर्ज हैं। तेंदुलकर भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।

विराट कोहली ने अभी तक श्रीलंका के खिलाफ 53 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें से 2594 रन बनाए हैं। उन्होंने श्रीलंकाई टीम के खिलाफ वनडे क्रिकेट में कुल 10 शतक भी लगाए हैं। उनका बल्ला श्रीलंकाई टीम के खिलाफ खूब चलता है और वह हमेशा से ही लंका के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं।

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज:

सचिन तेंदुलकर- 18426 रन

विराट कोहली- 13848 रन

सौरव गांगुली- 11363 रन

राहुल द्रविड़- 10889 रन

महेंद्र सिंह धोनी- 10773 रन

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल