Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

वायरल हुआ रोहित की प्रशंसक का पैर छूने का वीडियो, दिए ऑटोग्राफ, खिंचवाई तस्वीर

सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर साझा किए गए वीडियो में महिला फैन चलते हुए रोहित शर्मा के पास आई, जिसके हाथों में रोहित की तस्वीर का पोस्टर था। ऑटोग्राफ देने के बाद रोहित ने तस्वीर भी खिंचाते हुए उस महिला के लिए इस दिन को यादगार बना दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 07 Apr 2024 5:44:30

वायरल हुआ रोहित की प्रशंसक का पैर छूने का वीडियो, दिए ऑटोग्राफ, खिंचवाई तस्वीर

भारत में क्रिकेट प्रशंसक अपने पसंदीदा क्रिकेटरों से मिलने के लिए कोई भी हद पार कर सकते हैं। अभी बीते दिन शनिवार को जयपुर में खेले गए राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर बैंगलूरू के मध्य खेले गए मैच में विराट कोहली का एक प्रशंसक सभी सुरक्षाओं को धत्ता बताते हुए उनसे मिलने के लिए मैदान पर पहुँच गया। अब आईपीएल 2024 में रविवार को होने वाले मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच से पहले ऐसा ही मामला सामने आया है। वानखेड़े स्टेडियम में एक महिला फैन रोहित शर्मा के पास आई और उनके पैर छूने के बाद उनसे ऑटोग्राफ मांगा। रोहित का मजाकिया अंदाज उन्हें क्रिकेट और उससे बाहरी दुनिया में भी फैंस के सबसे पसंदीदा क्रिकेटरों में से एक बनाता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में महिला फैन के पैर छूने से रोहित चौंक गए थे।


सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर साझा किए गए वीडियो में महिला फैन चलते हुए रोहित शर्मा के पास आई, जिसके हाथों में रोहित की तस्वीर का पोस्टर था। ऑटोग्राफ देने के बाद रोहित ने तस्वीर भी खिंचाते हुए उस महिला के लिए इस दिन को यादगार बना दिया। आईपीएल 2024 में ये पहला मौका नहीं है जब रोहित शर्मा अपने फैंस के कारण चर्चाओं में आए हैं। MI vs RR मैच में एक फैन मैदान पर भागते हुए रोहित से मिलने आया था। उसी मैच में दर्शकों के मराठी में 'मुंबई चा राजा' के नारे गूंज उठे थे।





रोहित के प्रशंसक किस हद तक जा सकते हैं उसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पंडया को कप्तानी सौंपी गई तब MI फ्रैंचाइज़ी ने कुछ ही घंटों के अंदर X पर 4 लाख से ज्यादा फॉलोअर गंवा दिए थे। वहीं मुंबई के मैचों के दौरान कई बार हार्दिक के खिलाफ नारे लग चुके हैं। खैर कप्तानी से हटाए जाने के बाद रोहित कोई बड़ी पारी तो नहीं खेल पाए हैं, लेकिन उनकी बल्लेबाजी में आक्रामकता जरूर नजर आई है। उन्होंने अभी तक 3 मैचों में 164.29 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से 69 रन बनाए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology