न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वैभव सूर्यवंशी का धमाका जारी, चंद गेंदों में जड़ी दूसरी IPL सेंचुरी; सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ा

आईपीएल 2026 में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का धमाकेदार प्रदर्शन जारी है। राजस्थान रॉयल्स के इस युवा बल्लेबाज ने महज 36 गेंदों में दूसरी आईपीएल सेंचुरी जड़कर क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी है। जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने 12 छक्कों और 5 चौकों की मदद से तूफानी शतक लगाया। इससे पहले भी वह 35 गेंदों में सेंचुरी लगा चुके हैं।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 26 Apr 2026 9:03:13

वैभव सूर्यवंशी का धमाका जारी, चंद गेंदों में जड़ी दूसरी IPL सेंचुरी; सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ा

क्रिकेट जगत में एक नया सितारा तेजी से उभर रहा है और वह नाम है Vaibhav Suryavanshi। महज 15 साल की उम्र में इस युवा बल्लेबाज ने ऐसा कमाल कर दिखाया है, जिसने कई बड़े दिग्गजों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए वैभव ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया। जयपुर में खेले गए इस मैच में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला और सिर्फ 36 गेंदों में शतक जड़ दिया। इस दौरान उन्होंने 12 छक्के और 5 चौके लगाए। यह उनके आईपीएल करियर का दूसरा शतक रहा। इससे पहले भी उन्होंने आईपीएल 2025 में 35 गेंदों में सेंचुरी ठोककर सुर्खियां बटोरी थीं। इस मुकाबले में वैभव ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और मात्र 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर सबको हैरान कर दिया। उनकी इस तूफानी पारी ने उन्हें रिकॉर्ड बुक में शीर्ष स्थान पर पहुंचा दिया।

सबसे कम उम्र में रचा नया इतिहास

वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच के दौरान एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 45 रन बनाते ही टी20 क्रिकेट में अपने 1000 रन पूरे कर लिए और ऐसा करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। उन्होंने यह मुकाम सिर्फ 15 साल 29 दिन की उम्र में हासिल किया, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड है। वैभव ने अपने टी20 करियर की 26वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की, जिससे वह सबसे तज 1000 रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर आ गए। इस मामले में उन्होंने महान बल्लेबाज Sachin Tendulkar को भी पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने यह आंकड़ा 31 पारियों में छुआ था।

T20 में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

Devdutt Padikkal – 25 पारियां
Rohan Kadam – 27 पारियां
Vaibhav Suryavanshi – 26 पारियां
Sachin Tendulkar – 31 पारियां
Ankit Lamba – 32 पारियां

वैभव की आक्रामक बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने आईपीएल में तीसरी बार महज 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ा है। इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत वह आईपीएल 2026 में अब तक 7 मैचों में 200 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 357 रन बना चुके हैं। इससे पहले आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ शतक लगाकर वह टी20 फॉर्मेट में सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बने थे। वह शतक आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक भी था। अपने डेब्यू सीजन में ही उन्होंने 8 मुकाबलों में 292 रन बनाए थे, जिसमें उनका औसत 41.71 और स्ट्राइक रेट 229.92 रहा था।

इतनी कम उम्र में इस तरह के प्रदर्शन से यह साफ है कि वैभव सूर्यवंशी आने वाले समय में क्रिकेट की दुनिया में बड़े-बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं और भारतीय क्रिकेट को एक नया सितारा मिल चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत