न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दाढ़ी-मूंछ के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वैभव सूर्यवंशी की ये तस्वीर, फिर उठा उम्र को लेकर सवाल; जानें क्या है सच्चाई?

राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की वायरल फोटो में घनी दाढ़ी-मूंछ दिखने से उनकी उम्र पर फिर उठे सवाल। क्या सच में वह 14 साल के हैं या उम्र छुपाई गई है? जानिए इस वायरल तस्वीर की सच्चाई और पूरा विवाद।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 19 May 2025 8:03:18

दाढ़ी-मूंछ के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वैभव सूर्यवंशी की ये तस्वीर, फिर उठा उम्र को लेकर सवाल; जानें क्या है सच्चाई?

राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी आईपीएल के इतिहास में सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने मात्र 13 साल की उम्र में टीम में जगह बनाई और 14 साल की उम्र में अपना पहला मैच खेला। उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें उनके चेहरे पर घनी दाढ़ी और मूंछ साफ दिखाई दे रही है। वहीं, सूर्यवंशी की उम्र को लेकर शुरू से ही शक की बातें सामने आती रही हैं।

तो क्या सच में वैभव सूर्यवंशी की दाढ़ी-मूंछ निकल आती है? क्या वह वाकई 14 साल के हैं या उनकी उम्र कहीं ज्यादा है? जब वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स की टीम में शामिल हुए थे, तब भी उनकी असली उम्र को लेकर काफी सवाल उठे थे। उनका एक पुराना वीडियो भी यूट्यूब पर मौजूद है, जिसमें वे दो साल पहले अपनी उम्र 13 साल ही बताते हुए नजर आ रहे हैं। उस वीडियो में उन्होंने अपना जन्मदिन भी अलग तारीख बताया था।

वैभव सूर्यवंशी की दाढ़ी-मूंछ की सच्चाई क्या है?

वायरल हो रही फोटो में वैभव की दाढ़ी और मूंछें घनी नजर आ रही हैं, जिससे वे 14 साल के बजाय लगभग 20 साल के लगते हैं। लेकिन क्या ये तस्वीर सही है? क्या यह फोटो सच में वैभव सूर्यवंशी की है?

यह तस्वीर सोशल मीडिया के एक अकाउंट से शेयर की गई है, जो विश्वसनीय नहीं माना जाता। लोग इस फोटो पर प्रतिक्रिया देते हुए कह रहे हैं कि इसमें सूर्यवंशी की तस्वीर पर दाढ़ी-मूंछ एडिट की गई है और यह असली फोटो नहीं है। कुछ लोग इसे रियान पराग से मिलती-जुलती शक्ल वाला बता रहे हैं।

वैभव ने 35 गेंदों में बनाया था रिकॉर्ड शतक

वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 101 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी। उन्होंने आईपीएल इतिहास में सबसे तेज़ भारतीय शतक बनाया, जो उन्होंने महज 35 गेंदों में जड़ा। यह दुनिया के सबसे तेज शतकों में से एक है, जहां वे क्रिस गेल के बाद दूसरे नंबर पर हैं। इसके अलावा वे टी20 में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बने हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत