न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

US Open 2025: कार्लोस अल्काराज ने जैनिक सिनर को हराया, छठा ग्रैंड स्लैम जीतकर बने दुनिया के नंबर 1

स्पेन के युवा सनसनी कार्लोस अल्काराज ने इटली के दिग्गज जैनिक सिनर को चार सेटों में हराकर यूएस ओपन 2025 का खिताब अपने नाम किया। 21 वर्षीय अल्काराज ने इस जीत के साथ न केवल अपना दूसरा यूएस ओपन ट्रॉफी जीता, बल्कि दो साल बाद एटीपी रैंकिंग में फिर से दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी बन गए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 08 Sep 2025 10:46:06

US Open 2025: कार्लोस अल्काराज ने जैनिक सिनर को हराया, छठा ग्रैंड स्लैम जीतकर बने दुनिया के नंबर 1

न्यूयॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में रविवार रात टेनिस इतिहास का एक और यादगार पन्ना लिखा गया। स्पेन के युवा सनसनी कार्लोस अल्काराज ने इटली के दिग्गज जैनिक सिनर को चार सेटों में हराकर यूएस ओपन 2025 का खिताब अपने नाम किया। 21 वर्षीय अल्काराज ने इस जीत के साथ न केवल अपना दूसरा यूएस ओपन ट्रॉफी जीता, बल्कि दो साल बाद एटीपी रैंकिंग में फिर से दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी बन गए।

मैच बेहद रोमांचक रहा। शुरुआती सेट में अल्काराज ने दमदार सर्विस और आक्रामक बैकहैंड के दम पर बढ़त बनाई और पहला सेट 6-2 से जीत लिया। लेकिन सिनर ने हार नहीं मानी और दूसरे सेट में शानदार वापसी की। लगातार अनफोर्स्ड एरर के बावजूद उन्होंने अपनी रिदम पकड़ी और 6-3 से दूसरा सेट अपने नाम कर लिया।

इसके बाद अल्काराज ने एक बार फिर अपना क्लासिक खेल दिखाया। तीसरे सेट में उन्होंने पूरी तरह दबदबा बनाया और 6-1 से जीतकर मैच पर नियंत्रण स्थापित कर लिया। चौथे सेट में सिनर ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन अल्काराज ने धैर्य और मजबूत रणनीति से 6-4 से सेट जीतकर मुकाबला समाप्त कर दिया।

कुल मिलाकर यह फाइनल मुकाबला दो घंटे 42 मिनट तक चला, जिसमें अल्काराज ने 11 ऐस और 35 विनर्स लगाकर अपना दबदबा साबित किया। स्कोरलाइन 6-2, 3-6, 6-1, 6-4 रही।

इस जीत के साथ अल्काराज ब्योर्न बोर्ग के बाद सबसे कम उम्र में छह ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी बन गए। गौरतलब है कि इसी साल फ्रेंच ओपन में भी उन्होंने सिनर को हराकर खिताब जीता था, जबकि विंबलडन फाइनल में सिनर से हार का सामना करना पड़ा था।

खिताब जीतने के बाद भावुक अल्काराज ने कहा—“मैं अपनी टीम का आभारी हूं, ये जीत उन्हीं की मेहनत का नतीजा है। यूएस ओपन मेरे लिए बेहद खास टूर्नामेंट है। यहां मुझे हमेशा अपने घर जैसा अहसास होता है। दर्शकों के प्यार और समर्थन ने मुझे नई ऊर्जा दी। मैंने कोशिश की कि आपको अपना सर्वश्रेष्ठ टेनिस दिखा सकूं, आपने सबकुछ आसान बना दिया।”

इस ऐतिहासिक जीत के साथ अल्काराज ने एक बार फिर साबित कर दिया कि टेनिस की नई पीढ़ी का नेतृत्व उनके हाथों में सुरक्षित है। उनकी नज़र अब ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 और करियर ग्रैंड स्लैम की ओर है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत