न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL में जुड़ी ये दो टीमें BCCI को करेंगी और मालामाल! सचिन सहित इन क्रिकेटर्स ने किया शमी का बचाव

दुनिया के सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की दो नई टीमों को लेकर बीसीसीआई के ऑक्शन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 25 Oct 2021 10:33:46

IPL में जुड़ी ये दो टीमें BCCI को करेंगी और मालामाल! सचिन सहित इन क्रिकेटर्स ने किया शमी का बचाव

दुनिया के सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की दो नई टीमों को लेकर बीसीसीआई के ऑक्शन के नतीजे आ गए हैं। लखनऊ और अहमदाबाद के रूप में दो नई फ्रेंचाइजी अगले साल से मैदान में नजर आएंगी। मतलब ये टीमें आईपीएल-15 में शिरकत करेंगी। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड द्वारा सोमवार को आयोजित की गई नीलामी के बाद नतीजे सामने आए। लखनऊ की टीम को आरपीएसजी ग्रुप ने अपने नाम किया है, जबकि अहमदाबाद फ्रेंचाइजी सीवीसी कैपिटल्स को मिलेगी। कहा जा रहा है कि लखनऊ टीम को 7090 करोड़ रुपए में बेचा गया है। अहमदाबाद फ्रेंचाइजी की कीमत 5600 करोड़ रुपए लगाई गई है।

इसका मतलब है कि दोनों फ्रेंचाइजी को आईपीएल के साथ जोड़ने से बीसीसीआई को कुल 12690 करोड़ रुपए की कमाई होगी। अन्य बोली लगाने वालों में टोरेंट, इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड, अरबिंदो थे लेकिन उनमें से किसी ने भी 5000 करोड़ रुपए के आस-पास की बोली नहीं लगाई। आरपीएसजी समूह के पास पहले राइजिंग पुणे सुपरजायंट (2016 और 2017) टीम का स्वामित्व था।

पुणे ने चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स के प्रतिबंधित होने पर दो सीजन खेले थे। एक में तो टीम फाइनल तक भी पहुंची थी। ऐसा पहली बार नहीं होगा जब आईपीएल में 10 टीमें हिस्सा लेंगी। इससे पहले 2011 में ऐसा हो चुका है। तब पुणे वॉरियर्स व कोच्चि टस्कर्स को शामिल किया गया था। हालांकि, विवाद के चलते कोच्चि को एक सीजन के बाद ही हटा दिया गया। साल 2014 के बाद से आईपीएल में 8 टीमें ही खेल रही थीं।

ipl,indian premier league,ahmedabad,lucknow,bcci,mohammed shami,sachin tendulkar,t20 world cup,sports news in hindi

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए शमी, सचिन ने किया यह ट्वीट

टी20 विश्व कप में रविवार को भारत को पाकिस्तान के हाथों 10 विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। इसके बाद सोशल मीडिया पर अब दाएं हाथ के दिग्गज भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को निशाना बनाया जा रहा है, जिन्होंने 43 रन पिटवाए। शमी को ट्रोल कर उनके खिलाफ कई तरह के अपमानजनक कमेंट किए गए और उन्हें पाकिस्तानी तक बताया जा रहा है। कई खिलाड़ी शमी के समर्थन में आ गए हैं।

सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'जब हम टीम इंडिया को सपोर्ट करते हैं तो हर उस व्यक्ति को सपोर्ट करते हैं, जो टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करता है। मोहम्मद शमी प्रतिबद्ध खिलाड़ी हैं और वर्ल्ड क्लास बॉलर हैं। उनका एक दिन खराब गया और खेल में किसी भी खिलाड़ी के साथ ऐसा हो सकता है। मैं इतना कह सकता हूं कि मैं पूरी तरह शमी और टीम इंडिया के साथ खड़ा हूं।'

ipl,indian premier league,ahmedabad,lucknow,bcci,mohammed shami,sachin tendulkar,t20 world cup,sports news in hindi

इरफान को याद आया पुराना मैच, लक्ष्मण-वीरू-भज्जी ने बढ़ाया हौसला

इरफान पठान ने कहा, 'मैं भी उस मैदान पर भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले का हिस्सा था। जहां हम हार गए, लेकिन पाकिस्तान जाने के लिए कभी नहीं कहा गया! मैं कुछ साल पहले की बात कर रहा हूं। ऐसे में इस बकवास को रोकने की जरूरत है।' वीवीएस लक्ष्मण ने ट्वीट कर कहा, ‘बीते 8 सालों से मोहम्मद शमी ने भारत के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है और कई जीत में अहम भूमिका निभाई है। सिर्फ एक मैच से उन्हें नहीं आंका जाना चाहिए।’वीरेंद्र सहवाग ने कहा, ‘हम शमी के साथ हैं। वे चैंपियन हैं और जो कोई भी भारत की कैप पहनता है उसके दिल में भारत होता है, जो कि किसी भी मॉब से ज्यादा है। आपके साथ हैं शमी। अगले मैच में दिखा दो जलवा।’ हरभजन सिंह ने कहा कि हम सब आपको प्यार करते हैं मोहम्मद शमी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत