न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic : सीमा की पदक उम्मीद ध्वस्त, 50 किमी रेस में भी निराशा, विनेश फोगाट के चाचा बोले…

टोक्यो ओलंपिक में शुक्रवार को महिलाओं के फ्रीस्टाइल 50 किग्रा वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल मंं भारतीय पहलवान सीमा बिस्ला हार गई हैं। उन्हें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 06 Aug 2021 11:43:18

Tokyo Olympic : सीमा की पदक उम्मीद ध्वस्त, 50 किमी रेस में भी निराशा, विनेश फोगाट के चाचा बोले…

टोक्यो ओलंपिक में शुक्रवार को महिलाओं के फ्रीस्टाइल 50 किग्रा वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल मंं भारतीय पहलवान सीमा बिस्ला हार गई हैं। उन्हें ट्यूनीशिया की पहलवान सर्रा हमदी ने 3-1 से हरा दिया। हार के बाद अब सीमा को रेपेचेज का मौका भी नहीं मिलेगा क्योंकि उन्हें हराने वाली हमदी क्वार्टर फाइनल में मारिया स्टैडनिक से हार गई हैं। इसका मतलब है कि सीमा की पदक उम्मीद पूरी तरह से खत्म हो गई है।

नवोदित रेसलर सीमा को हमदी के रक्षात्मक जाल से बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं मिल सका। 27 वर्षीया सीमा अपनी चाल नहीं चल सकी क्योंकि हमदी ने बॉडी लॉक को बहुत प्रभावी ढंग से लगाया, सीमा को कभी भी एक मजबूत हमला शुरू करने की अनुमति नहीं दी। हमदी को तीन में से दो अंक पुश आउट पर मिले और एक सीमा की निष्क्रियता पर। रोहतक की सीमा ने मई में सोफिया में आयोजित विश्व ओलंपिक क्वालिफायर जीतकर खेलों के महाकुंभ के लिए टिकट कटाया था।

इस कारण रेस भी पूरी नहीं कर पाए गुरप्रीत सिंह

टोक्यो ओलंपिक में आज पुरुषों की 50 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा में भारत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया। इस स्पर्धा में भारतीय एथलीट गुरप्रीत सिंह अपनी रेस भी पूरी नहीं कर पाए। 14वें स्थान से रेस की शुरुआत करने वाले गुरप्रीत लगातार पिछड़ते गए और अंत में वे रेस से हट गए। 25 किमी के हाफवे पॉइंट पर गुरप्रीत 2:01:54 घंटे के समय के साथ 49वें स्थान पर थे। गुरप्रीत जब लगभग 35 किमी का सफर तय कर चुके थे, तब गर्मी, उमस और ऐंठन की समस्या के कारण रेस से बाहर हो गए। इससे पहले गुरुवार को भारत के केटी इरफान, संदीप कुमार और राहुल का पुरुषों की 20 मीटर रेस वॉक में निराशाजनक प्रदर्शन रहा। वे टॉप 10 में भी जगह नहीं बना सके। संदीप 23वें, जबकि राहुल और इरफान क्रमश: 47वें और 52वें स्थान पर रहे।


महावीर फोगाट ने विनेश की हार के लिए इन्हें ठहराया जिम्मेदार

भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट 53 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल में बेलारूस की वेनेसा कलादजिंस्काया से हार गईं। इसके साथ ही उनका टोक्यो में पदक जीतने का सपना भी टूट गया। विनेश ने प्री क्वार्टर फाइनल में रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता स्वीडन की सोफिया मैटसन को 7-1 से शिकस्त दे उम्मीद जगाई थी। वर्ल्ड नंबर-1 विनेश पदक जीतने की सबसे प्रबल दावेदार थीं।

द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता विनेश के चाचा महावीर सिंह फोगाट ने खराब प्रदर्शन के लिए विदेशी कोचों को जिम्मेदार ठहराया है। महावीर ने कहा कि मुझे विनेश से क्वार्टर फाइनल में इतने खराब प्रदर्शन की उम्मीद नहीं थी। वे विदेशी कोचों की खराब ट्रेनिंग के कारण हार गई। मैंने सोचा था कि वे उसे अच्छी कोचिंग देंगे, क्योंकि सरकार ने उन्हें सभी सुविधाएं प्रदान की हैं। अब मैं उसे अगले चार साल के लिए ट्रेनिंग दूंगा, ताकि वह अगले ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीत सके।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?