न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic : रवि दहिया को करना पड़ा रजत से संतोष, कांस्य के मुकाबले में हारे दीपक पूनिया

टोक्यो ओलंपिक में आज गुरुवार को भारत के पहलवान रवि कुमार दहिया का रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। हरियाणा के रवि को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 05 Aug 2021 5:43:05

Tokyo Olympic : रवि दहिया को करना पड़ा रजत से संतोष, कांस्य के मुकाबले में हारे दीपक पूनिया

टोक्यो ओलंपिक में आज गुरुवार को भारत के पहलवान रवि कुमार दहिया का रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। हरियाणा के रवि को कुश्ती के 57 किग्रा वर्ग के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। रूस ओलंपिक समिति (आरओसी) के पहलवान जवुर उगयेव ने रवि को 7-4 से हरा दिया। रवि ने बढ़िया दावपेंच दिखाए और रूसी रेसलर को कड़ी टक्कर दी। मुकाबले के पहले पीरियड में उगयेव ने दो अंक लिए। हालांकि रवि ने तुरंत वापसी की और दो अंक बटोर स्कोर बराबर कर दिया। उगयेव ने फिर से दो अंक बनाकर 4-2 की बढ़त ले ली। दूसरे पीरियड में भी उगयेव ने पहले एक और फिर दो अंक बटोर लिए। इसके बाद रवि ने दो अंक बटोर फासला कम कर लिया। फिर भी वे जीत से दूर रह गए।

रवि ओलंपिक में रजत जीतने वाले दूसरे भारतीय पहलवान

रवि ने सेमीफाइनल में धांसू खेल दिखाते हुए कजाकिस्तान के नुरइस्लाम सनायेव को मात दी थी। रवि 7 अंक से पीछे थे, लेकिन उन्होंने अंत में विरोधी को मात देते हुए शानदार वापसी की। भारत के लिए सबसे पहले दिग्गज पहलवान सुशील कुमार ने लंदन ओलंपिक 2012 में सिल्वर मेडल जीता था। दहिया कुश्ती में रजत जीतने वाले दूसरे भारतीय हैं। कुश्ती में सुशील कुमार (2008, 2012), योगेश्वर दत्त (2012) और साक्षी मलिक (2016) भारत के लिए पदक जीत चुके हैं। यह लगातार चौथा ओलंपिक है जब भारत ने रेसलिंग में पदक का खाता खोला। इसके साथ ही भारत के टोक्यो में पांच पदक हो गए हैं।

दीपक ने दी कड़ी टक्कर, लेकिन जीत नहीं पाए

भारत के एक और पुरुष पहलवान दीपक पूनिया को भी हार का मुंह देखना पड़ा। दीपक 86 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में कांस्य पदक का मुकाबला हार गए। उन्हें कांटे की टक्कर में सैन मरिनो के माइल्स अमिने ने 3-2 से हराया। एक बार तो लग रहा था कि दीपक ने बाजी मार ली है, लेकिन अंतिम क्षणों में खेल पलट गया। माइल्स ने जब सिर्फ 5 सैकंड बचे थे तो दो अंक अर्जित किए। इस पर भारत ने आपत्ति जताई लेकिन फैसला दीपक के खिलाफ ही गया और अंक में कोई बदलाव नहीं हुआ। नतीजा चाहे जो कुछ हो दीपक ने अपने खेल से फैंस का दिल जीत लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?