न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic : पीवी सिंधु की आसान जीत, सानिया-रैना की चुनौती खत्म, निशानेबाजी में मनु और यशस्विनी…

टोक्यो ओलिंपिक के दूसरे दिन रविवार को विभिन्न खेलों की स्पर्धाएं जारी हैं, जिनमें भारतीय एथलीट भी चुनौती पेश कर रहे हैं। बैडमिंटन में ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 25 Jul 2021 10:59:15

Tokyo Olympic : पीवी सिंधु की आसान जीत, सानिया-रैना की चुनौती खत्म, निशानेबाजी में मनु और यशस्विनी…

टोक्यो ओलंपिक के दूसरे दिन रविवार को विभिन्न खेलों की स्पर्धाएं जारी हैं, जिनमें भारतीय एथलीट भी चुनौती पेश कर रहे हैं। बैडमिंटन में स्टार शटलर पीवी सिंधु ने अपना पहला मैच आसानी से जीत लिया। मेडल की उम्मीद और रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु को ग्रुप स्टेज में अपना पहला मुकाबला जीतने में ज्यादा जोर नहीं आया। सिंधु ने ग्रुप जे के मुकाबले में इजराइल की सेनिया पोलिकारपोवा को आसानी से 21-7, 21-10 से मात दे दी। सिंधु ने यह मैच सिर्फ 28 मिनट में खत्म कर दिया। इस दौरान उन्होंने लगातार 12 अंक भी अपने नाम किए।

अच्छी शुरुआत के बाद हारी सानिया-रैना की जोड़ी

टेनिस की महिला युगल इवेंट में भारत की सानिया मिर्जा और अंकिता रैना की चुनौती पहले राउंड में ही खत्म हो गई। भारतीय जोड़ी अच्छी स्थिति में होने के बावजूद मुकाबला हार गई। यूक्रेन की नादिया किचेनॉक और लियूडम्यला किचेनॉक ने सानिया-रैना को 0-6, 7-6, 10-8 से हरा दिया। सानिया-रैना ने पहले सेट में प्रतिद्वंद्वी जोड़ी को एक भी गेम नहीं जीतने दिया। दूसरे सेट में भी वे 5-3 से आगे हो गई थीं, लेकिन इस मौके को भुना नहीं सकीं। तीसरे व निर्णायक सेट में कड़ी टक्कर देखने को मिली, जिसमें यूक्रेनी जोड़ी ने बाजी मार ली।

फाइनल में नहीं पहुंच पाईं मनु और यशस्विनी, रोइंग में अर्जुन-अरविंद सेमीफाइनल में

महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में भारत की मनु भाकर और यशस्विनी देसवाल फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकीं। क्वालिफिकेशन राउंड में मनु 575 अंकों के साथ 12वें और यशस्विनी 573 पॉइंट के साथ 13वें स्थान पर रहीं। आज महिला स्कीट इवेंट में कोई भारतीय शूटर हिस्सा नहीं ले रही हैं। इस बीच, रोइंग (नौकायन) से अच्छी खबर आई है। पुरुषों की लाइटवेट डबल्स स्कल्स इवेंट में अर्जुनलाल जाट और अरविंद सिंह की जोड़ी रेपचेज रेस के जरिए सेमीफाइनल के लिए क्वाबलिफाई कर गई है। कल यह जोड़ी 5वें स्थान पर रही थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत