न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic : पीवी सिंधु प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंची, हॉकी टीम की हार की हैट्रिक, तीरंदाजी और रोइंग में…

टोक्यो ओलंपिक में विभिन्न खेलों की अलग-अलग स्पर्धाएं जारी हैं। इनमें भारतीय खिलाड़ी भी जीत के लिए जोर-आजमाइश कर रहे हैं। भारत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 28 Jul 2021 1:25:20

Tokyo Olympic : पीवी सिंधु प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंची, हॉकी टीम की हार की हैट्रिक, तीरंदाजी और रोइंग में…

टोक्यो ओलंपिक में विभिन्न खेलों की अलग-अलग स्पर्धाएं जारी हैं। इनमें भारतीय खिलाड़ी भी जीत के लिए जोर-आजमाइश कर रहे हैं। भारत के लिए बुधवार का दिन अभी तक मिला-जुला रहा है। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने ग्रुप स्टेज का अपना दूसरा मुकाबला जीत क्वार्टर फाइनल का टिकट कटा लिया है। सिंधु ने ग्रुप जे के मुकाबले में हांगकांग की एनगान यी चेयुंग को 21-9, 21-16 से हराया। मुकाबला 35 मिनट चला। सिंधु पहला मैच भी जीतने में सफल रही थीं। नॉकआउट राउंड (अंतिम-16) में सिंधु का सामना डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट से होगा।

हॉकी में ब्रिटेन ने 4-1 से हराया

भारत की महिला हॉकी टीम को अपने ग्रुप में लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। ब्रिटेन ने आज भारतीय टीम को 4-1 से शिकस्त दी। ब्रिटेन के लिए हन्नाह मार्टिन ने दो और लिली ओस्ली व ग्रेस बाल्सडन ने 1-1 गोल दागा। भारत की ओर से शर्मिला देवी के खाते में एक गोल आया। भारतीय टीम नीदरलैंड्स के खिलाफ 1-5 से और जर्मनी से 0-2 से हार गई थी। हालांकि भारतीय टीम की क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीद खत्म नहीं हुई है। भारत को आगामी मुकाबलों में आयरलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है।

तीरंदाजी : शूटऑफ में हारे आर्चर तरुणदीप राय

भारतीय तीरंदाज तरुणदीप राय पुरुष एकल में पदक की होड़ से बाहर हो गए। उन्हें राउंड ऑफ 16 एलिमिनेशन के मुकाबले में इजराइल के इटे शैनी ने शूटऑफ में शिकस्त दे दी। तीन सेटों के बाद दोनों तीरंदाज 5-5 अंक की बराबरी पर थे। शूटऑफ में तरुणदीप ने 9 और शैनी ने 10 पॉइंट बनाए। तरुणदीप ने इससे पहले राउंड ऑफ 32 एलिमिनेशन के मुकाबले में यूक्रेन के ओलेक्सिल हनबिन को 6-4 से मात दी थी।

रोइंग : छठे स्थान पर रही भारतीय जोड़ी

रोइंग के लाइटवेट मेंस डबल्स स्कल्स में भारत के अर्जुनलाल जाट और अरविंद सिंह की जोड़ी सेमीफाइनल में छठे व अंतिम स्थान पर रही। भारतीय रोअर्स ने 6 मिनट 24.41 सैकंड का समय निकाला। अर्जुन-अरविंद पहले स्थान पर रही आयरिश जोड़ी से 19.08 सैकंड पीछे रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत