न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic : हाई जंप में दो एथलीट ने किया Gold शेयर, जाधव के परिवार को इसलिए मिल रही है धमकी

टोक्यो ओलंपिक का रोमांच चरम पर है। भले ही फैंस को स्टेडियम में जाने की अनुमति नहीं है, लेकिन वे घरों में ही सीधा प्रसारण देख खेल के ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 03 Aug 2021 11:46:09

Tokyo Olympic : हाई जंप में दो एथलीट ने किया Gold शेयर, जाधव के परिवार को इसलिए मिल रही है धमकी

टोक्यो ओलंपिक का रोमांच चरम पर है। भले ही फैंस को स्टेडियम में जाने की अनुमति नहीं है, लेकिन वे घरों में ही सीधा प्रसारण देख खेल के प्रति दीवानगी साबित कर रहे हैं। इस दौरान उनके सामने कई दिलचस्प घटनाएं भी घट रही हैं। ओलंपिक में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला। हम बात कर रहे हैं पुरुषों की ऊंची कूद (हाई जंप) के फाइनल की। फाइनल टाई होने से दो एथलीट ने एक गोल्ड मेडल शेयर किया। दरअसल, कतर के मुताज एसा बर्शिम और इटली के जियानमार्को टाम्बरी संयुक्त विजेता रहे। आम तौर पर टाई होने पर एक और छलांग लगाई जाती है, लेकिन यहां ऐसा देखने को नहीं मिला।

जंप ऑफ का प्रस्ताव ठुकराया, दोनों ने लगाई 2.37 मी. की जंप

जब दोनों के सामने जंप ऑफ का प्रस्ताव रखा गया तो बर्शिम ने गोल्ड मेडल शेयर करने की बात की। इसके बाद दोनों ही भावुक हो गए और गले लगकर जश्न मनाने लगे। 30 साल के बरशीम और 29 साल के टेम्बरी ने 2.37 मीटर जंप के साथ मुकाबला खत्म किया। इसके बाद दोनों ने 3-3 बार 2.39 मीटर जंप करने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे।

टेम्बरी ने कहा कि रियो ओलंपिक से पहले उनकी एड़ी टूट गई थी। वे चोटों के बाद वापसी चाहते थे। यह उनके लिए लंबा सफर रहा। बर्शिम ने कहा कि टेम्बरी उनके करीबी दोस्तों में है। वे साथ खेलते हैं। बरशीम ने लंदन और रियो में रजत पदक जीता था। आपको बता दें कि रियो में महिलाओं की 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्विमिंग में अमेरिका की सिमोन मेन्युअल और कनाडा की पेनी ओलेकसियाक ने भी गोल्ड मेडल शेयर किया था।

ओलंपिक में खास नहीं रहा था तीरंदाज जाधव का प्रदर्शन

टोक्यो ओलंपिक से लौटे भारतीय तीरंदाज प्रवीण जाधव के परिजनों को ‘ईर्ष्यालु पड़ोसी’ धमकी दे रहे हैं कि वे अपने टिन के घर की मरम्मत नहीं कराएं। जाधव ओलंपिक में रैंकिंग दौर में अतानु दास और तरुणदीप राय से आगे रहे थे। उन्हें मिश्रित युगल में दीपिका कुमारी के साथ उतारा गया लेकिन वे अंतिम 8 से बाहर हो गए। महाराष्ट्र के सातारा जिले में उनके साराडे गांव में पड़ोसी उन्हें धमकीभरे फोन कर रहे हैं। जाधव ने पीटीआई से कहा कि सुबह एक परिवार के 5-6 लोग आकर मेरे परिजनों को धमकाने लगे। हम अपने घर की मरम्मत कराना चाहते हैं। जाधव के परिवार के चार सदस्य झोपड़ी में रहते थे लेकिन उनके सेना में भर्ती होने के बाद पक्का घर बनवा लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत