न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic : भारतीय महिला हॉकी टीम का पदक जीतने का सपना टूटा, ग्रेट ब्रिटेन ने 4-3 से हराया

भारत की महिला हॉकी टीम को शुक्रवार को टोक्यो ओलंपिक में बेहतरीन खेल के बावजूद हार का मुंह देखना पड़ा। इसके साथ ही उसका पहली...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 06 Aug 2021 10:48:15

Tokyo Olympic : भारतीय महिला हॉकी टीम का पदक जीतने का सपना टूटा, ग्रेट ब्रिटेन ने 4-3 से हराया

भारत की महिला हॉकी टीम को शुक्रवार को टोक्यो ओलंपिक में बेहतरीन खेल के बावजूद हार का मुंह देखना पड़ा। इसके साथ ही उसका पहली बार पदक जीतने का सपना टूट गया। भारत को कांस्य पदक के मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन ने 4-3 से हरा दिया। भारत ने टोक्यो में शानदार प्रदर्शन किया और पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाकर इतिहास रच दिया था। भारतीय महिला टीम इससे पहले सिर्फ 2 बार ओलंपिक खेली थी। 1980 के ओलंपिक में टीम टॉप-4 में पहुंची थी। तब सेमीफाइनल फॉर्मेट नहीं था। 2016 रियो ओलंपिक में टीम 12वें स्थान पर रही थी। भारतीय पुरुष टीम कल जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीतने में सफल रही थी। आज भी करोड़ों हिंदुस्तानियों को यही उम्मीद थी, लेकिन महिला टीम गजब का हौसला दिखाने के बावजूद थोड़ी सी चूक गई।

गुरजीत कौर ने दो और वंटना कटारिया ने एक गोल किया

भारत के लिए गुरजीत कौर ने 25वें और 26वें जबकि वंदना कटारिया ने 29वें मिनट में गोल किया। ब्रिटेन की ओर से एलिना रेयर ने 16वें, सारा रोबर्टसन ने 24वें, कप्तान हॉली पियर्न वेब ने 35वें और 48वें मिनट में गोल किया। ब्रिटेन की महिला हॉकी टीम का यह लगातार तीसरा ओलंपिक मेडल है। उसने इससे पहले 2016 रियो ओलंपिक में गोल्ड और 2012 लंदन ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। भारत ने 0-2 से पिछड़ने के बाद दूसरे क्वार्टर में जबरदस्त वापसी की थी और 4 मिनट के अंदर 3 गोल दाग स्कोर 3-2 कर दिया। इसके बाद ब्रिटिश कप्तान ने तीसरे और चौथे क्वार्टर में गोल कर भारत से जीत दूर कर दी। भारतीय गोलकीपर सविता पूनिया ने आज भी कई शानदार बचाव किए।

जानें-बजरंग ने अंतिम-16 और अंतिम-8 में किसे हराया

भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। बजरंग ने पुरुषों के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग के क्वार्टर फाइनल (अंतिम-8) में ईरान के मुर्तजा गियासी को हराया। मुर्तजा एशियन चैंपियनिशप के कांस्य पदक विजेता हैं। बजरंग ने प्री क्वार्टर फाइनल (अंतिम-16) में किर्गिस्तान के अरनाजर अकमातालिव को मात दी थी। बजरंग आज ही सेमीफाइनल में तीन बार के विश्व चैंपियन हाजी अलीएव से भिड़ेंगे। कुश्ती में भारत के लिए रवि दहिया रजत पदक जीत चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत