न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic : भारतीय महिला हॉकी टीम को मिली लगातार दूसरी हार, जर्मनी ने 2-0 से दी शिकस्त

भारतीय महिला हॉकी टीम को टोक्यो ओलंपिक में एक और हार झेलनी पड़ गई। भारत को सोमवार को जर्मनी ने 2-0 से हरा दिया। इससे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 26 Jul 2021 8:25:08

Tokyo Olympic : भारतीय महिला हॉकी टीम को मिली लगातार दूसरी हार, जर्मनी ने 2-0 से दी शिकस्त

भारतीय महिला हॉकी टीम को टोक्यो ओलंपिक में एक और हार झेलनी पड़ गई। भारत को सोमवार को जर्मनी ने 2-0 से हरा दिया। इससे पहले उसे दुनिया की नंबर-1 टीम नीदरलैंड्स से 1-5 की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। ऐसे में भारतीय टीम के लिए नॉकआउट राउंड में जगह बनाना आसान नहीं रहेगा। भारत का अगला मुकाबला ब्रिटेन से होगा। रानी रामपाल की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने गोल करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। जर्मनी ने पहले क्वार्टर में ही बढ़त बना ली जब 12वें मिनट में नाइक लॉरेंज ने पेनल्टी कॉर्नर को भुना लिया। हाफ टाइम (दो क्वार्टर) तक स्कोर जर्मनी के पक्ष में 1-0 रहा। तीसरे क्वार्टर में एने स्क्रोडर ने 35वें मिनट में दूसरा गोल किया।

भारत ने गंवा दिया पेनल्टी स्ट्रोक

इससे पहले भारत को 32वें मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन उसे गोल में तब्दील नहीं कर सकी, जिसे जर्मन टीम ने बचा लिया। रानी ने वीडियो रेफरल के लिए कहा जिसके बाद गुरजीत कौर पेनल्टी स्ट्रोक पर भी गोल नहीं कर पाईं। चौथे और अंतिम क्वार्टर में जर्मनी ने आक्रामक खेल दिखाया। 51वें मिनट में शर्मिला को पीला कार्ड दिखा दिया गया, जिससे उन्हें पांच मिनट के लिए मैदान से बाहर होना पड़ा।

ये है भारत का 27 जुलाई का पूरा कार्यक्रम

निशानेबाजी : मनु भाकर और सौरभ चौधरी, यशस्विनी देसवाल और अभिषेक वर्मा-सुबह 5:30 बजे।

पुरुष हॉकी :
भारत बनाम स्पेन, सुबह 6:30 बजे।

बैडमिंटन :
पुरुष युगल में सात्विक साईराज रंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी बनाम बेन लेन और सीन वेंडी, सुबह 8:30 बजे।

टेबल टेनिस :
शरत कमल बनाम लॉन्ग मा चीन, सुबह 8.30 बजे।

मुक्केबाजी :
महिला मुक्केबाजी में अंतिम 16 लेवलिना बोरगेहन बनाम नडिन अपेज जर्मनी, सुबह 10:57 बजे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत