न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic : मुक्केबाज लवलिना ने पक्का किया पदक, स्टार तीरंदाज दीपिका की चुनौती खत्म

टोक्यो ओलंपिक में शुक्रवार को विभिन्न स्पर्धाओं के मुकाबले हो रहे हैं। भारतीय एथलीट भी इनमें चुनौती पेश कर रहे हैं। भारत के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 30 Jul 2021 12:42:24

Tokyo Olympic : मुक्केबाज लवलिना ने पक्का किया पदक, स्टार तीरंदाज दीपिका की चुनौती खत्म

टोक्यो ओलंपिक में शुक्रवार को विभिन्न स्पर्धाओं के मुकाबले हो रहे हैं। भारतीय एथलीट भी इनमें चुनौती पेश कर रहे हैं। भारत के लिए आज का दिन भी मिक्स्ड फीलिंग वाला रहा है। महिला मुक्केबाज लवलिना बोरगोहेन ने भारत के लिए दूसरा पदक पक्का कर लिया है। पहला पदक भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने जीता था। लवलिना ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है और इसका मतलब है कि वे कम से कम कांस्य पदक तो जीतेंगी ही।

लवलिना ने क्वार्टर फाइनल में चाइनीज ताइपे की चिन निएन चेन को हराया। तीनों राउंड में लवलिना ने चेन को चैन की सांस नहीं लेने दी। पहले राउंड में 5 में से 3 जजों ने लवलिना के पक्ष में फैसला सुनाया। दूसरे राउंड में सभी 5 जजों ने लवलिना को विजेता माना। तीसरे राउंड में 4 जजों ने लवलिना को बेहतर बताया। इस तरह लवलिना ने 4-1 से मुकाबला जीता।

लवलिना ऐसे बनीं तीसरी भारतीय मुक्केबाज

लवलिना का सेमीफाइनल में 2019 की विश्व चैंपियन तुर्की की एना लाइसेंको से सामना होगा। लवलिना ओलंपिक में पदक जीतने वालीं भारत की दूसरी महिला मुक्केबाज बन गई हैं। उनसे पहले एमसी मेरीकॉम ने 2012 लंदन ओलिंपिक में ब्रॉन्ज जीता था। हालांकि मेरीकॉम इस बार पहले ही राउंड में बाहर हो चुकी हैं। पुरुष-महिला मिलाकर लवलिना मुक्केबाजी में ओलंपिक मेडल जीतने वालीं तीसरी भारतीय हैं। पुरुषों में विजेंदर सिंह ने 2008 बीजिंग ओलंपिक में कांस्य जीता था।

दीपिका ने कोरियाई तीरंदाज के खिलाफ किया निराश

भारत की स्टार आर्चर दीपिका कुमारी महिला एकल तीरंदाजी के क्वार्टर फाइनल में कोरिया की एन सेन से 0-6 से हारकर बाहर हो गईं। दीपिका से पदक की काफी उम्मीदें थीं। सेन ने पहला सेट 30-27, दूसरा 26-24 और तीसरा 26-24 से जीता। तीनों सेट में जीत की बदौलत सेन को 6 पॉइंट मिले, जबकि दीपिका का खाता भी नहीं खुला। इससे पहले दीपिका ने प्री क्वार्टर फाइनल में रूस की सेनिया पेरोवा को कड़े संघर्ष के बाद शूटआउट में 6-5 से मात दी थी।

दीपिका ने पहला सेट 27-25 से जीता, जबकि दूसरा सेट सेनिया ने 27-26 से जीत लिया। सेनिया ने तीसरे सेट में 28-27 से जीत हासिल की। दीपिका ने इसके बाद चौथे सेट में वापसी की और 26-26 की बराबरी की। दीपिका ने पांचवां सेट 28-25 से जीता। 5-5 स्कोर से टाई होने के बाद मुकाबला शूटआउट में गया। इसमें दीपिका ने 10 पॉइंट लिए, वहीं सेनिया 8 अंक ही ले पाईं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?