न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic : अदिति ने कायम रखी पदक की उम्मीद, कांस्य मिलने के बाद श्रीजेश ने कहा-यह पुनर्जन्म है

टोक्यो ओलंपिक की महिला गोल्फ स्पर्धा में भारतीय खिलाड़ी अदिति अशोक ने अभी तक उम्मीदों से बेहतर किया है। उनके प्रदर्शन से पदक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 05 Aug 2021 5:13:03

Tokyo Olympic : अदिति ने कायम रखी पदक की उम्मीद, कांस्य मिलने के बाद श्रीजेश ने कहा-यह पुनर्जन्म है

टोक्यो ओलंपिक की महिला गोल्फ स्पर्धा में भारतीय खिलाड़ी अदिति अशोक ने अभी तक उम्मीदों से बेहतर किया है। उनके प्रदर्शन से पदक की उम्मीद जग रही है। आज गुरुवार को दूसरे राउंड का खेल खत्म होने तक अदिति संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। उनका कुल स्कोर नौ अंडर 133 है। अदिति पहले राउंड के बाद भी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर थीं। अदिति के साथ डेनमार्क की दो गोल्फर नेना कोर्स्ट्ज मैडसन और एमिली क्रिस्टीन पेडरसन दूसरे स्थान पर काबिज हैं। मैडसन पांच स्थान जबकि पेडेरसन 14 स्थान के फायदे के साथ यहां तक पहुंची हैं। अदिति ने पहले दिन 67 और दूसरे दिन 66 का स्कोर किया।

नं.1 खिलाड़ी से चार शॉट पीछे हैं अदिति

23 वर्षीय अदिति ने कासुमिगासेकी कंट्री क्लब में दूसरे दौर में पांच बर्डी लगाईं। अदिति ने दूसरे, पांचवें, 15वें, 17वें और 18वें होल में बर्डी जमाईं। अदिति दूसरी बार ओलंपिक में हिस्सा ले रही हैं और उनकी मां उनके कैडी की भूमिका निभा रही हैं। दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी अमेरिका की नेली कोर्डा का दो राउंड के बाद कुल स्कोर 129 है। उन्होंने पहले राउंड में 67 और दूसरे में 62 का स्कोर किया। वे अदिति से चार शॉट आगे हैं। ए अन्य भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर दूसरे दौर में एक ओवर 72 के स्कोर से कुल छह ओवर 148 के स्कोर के साथ संयुक्त 53वें स्थान पर चल रही हैं।

श्रीजेश ने 60 मिनट में दिखाया 21 साल का अनुभव

भारतीय पुरुष हॉकी टीम कांस्य पदक जीतने में सफल रही। उसने 41 साल बाद ओलंपिक में कोई पदक जीता है। भारत ने आज जर्मनी को 5-4 से हराया। अनुभवी गोलकीपर 35 वर्षीय पीआर श्रीजेश की भी जीत में अहम भूमिका रही। जब अंतिम 6 सैकंड बचे थे तो जर्मनी को पेनल्टी कॉर्नर मिला। श्रीजेश ने ड्रैग फिल्कर के स्ट्रोक को रोकते हुए भारत को खुशियों का मौका दे दिया। जीत के बाद श्रीजेश ने कहा कि यह पुनर्जन्म है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस जीत से प्रेरित होकर आने वाली पीढ़ी में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी पैदा होंगे।

श्रीजेश ने कहा कि 41 साल हो गए। आखिरी पदक 1980 में मिला था। उसके बाद कुछ नहीं। आज हमने पदक जीत लिया जिससे युवा खिलाड़ियों को हॉकी खेलने की प्रेरणा और ऊर्जा मिलेगी। यह खूबसूरत खेल है। हमने युवाओं को हॉकी खेलने का एक कारण दिया है। मैं आज हर बात के लिए तैयार था क्योंकि यह 60 मिनट सबसे महत्वपूर्ण थे। मैं 21 साल से हॉकी खेल रहा हूं और मैंने खुद से इतना ही कहा कि 21 साल का अनुभव इस 60 मिनट में दिखा दो।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत