न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic : तीरंदाजी की मिक्स्ड इवेंट के क्वार्टर फाइनल में हारीं दीपिका-प्रवीण की जोड़ी

टोक्यो ओलंपिक में शनिवार की आर्चर दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव की जोड़ी तीरंदाजी के मिक्स्ड इवेंट के क्वार्टर फाइनल में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 24 Jul 2021 11:07:28

Tokyo Olympic : तीरंदाजी की मिक्स्ड इवेंट के क्वार्टर फाइनल में हारीं दीपिका-प्रवीण की जोड़ी

टोक्यो ओलंपिक में शनिवार को आर्चर दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव की जोड़ी तीरंदाजी के मिक्स्ड इवेंट के क्वार्टर फाइनल में हार गई। उन्हें कोरियाई जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय तीरंदाजों की जोड़ी तीन के मुकाबले एक ही सेट जीत सकी। इससे पहले दीपिका-प्रवीण की जोड़ी प्री-क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की कठिन चुनौती से पार पाने में सफल रही। हालांकि भारतीय जोड़ी मैच का पहला सेट 35-36 से हार गई। दूसरा सेट 38-38 से बराबरी पर रहा। इस तरह दो सेट के बाद ताइपे की जोड़ी 2-1 से आगे हो गई थी। तीरंदाजी में एक सेट जीतने पर 2 पॉइंट मिलते हैं। वहीं, बराबरी पर 1 पॉइंट मिलता है।

चौथे सेट में दीपिका-प्रवीण दोनों ने किया परफेक्ट 10 का स्कोर

तीसरे सेट में दीपिका-प्रवीण ने 40-35 से जीत हासिल कर स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। चौथे सेट में भारतीय जोड़ी एक समय 17-19 से पीछे थी। इसके बाद दीपिका और प्रवीण दोनों ने परफेक्ट 10 का स्कोर कर भारत को 37 पर पहुंचा दिया। ताइपे के तीरंदाज आखिरी दो तीर से 17 अंक ही हासिल कर सके। इस तरह भारतीय जोड़ी ने यह सेट 37-36 से जीता और मैच 5-3 से अपने नाम कर लिया।


सिंगल्स में प्री क्वार्टर फाइनल में खेलेंगी दीपिका

अपने वर्ग में दुनिया की नंबर एक तीरंदाज दीपिका शुक्रवार को ओलंपिक के पहले दिन महिला सिंगल्स के रैंकिंग राउंड में 663 अंकों के साथ नौवें स्थान पर रही थीं। इस प्रदर्शन के आधार पर दीपिका ने प्री क्वार्टर फाइनल खेलने की योग्यता हासिल कर ली। दीपिका अब 54वें स्थान पर रहने वालीं भूटान की तीरंदाज कर्मा से भिड़ेंगी। पहली तीन पोजिशन पर दक्षिण कोरिया की तीरंदाज रहीं। आन सान (680) पहले, जंग मिन्ही (677) दूसरे और कांग झी (675) तीसरे पर स्थान पर रहीं। पुरुषों के रैंकिंग राउंड में प्रवीण जाधव (656) 31वें, अतानु दास (653) 35वें और तरुणदीप रॉय (652) 37वें स्थान पर रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?