न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic : टेबल टेनिस में चुनौती पेश करेंगे हमारे 4 पैडलर, शरत-मनिका की जोड़ी से पदक की आस

टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने के लिए जबरदस्त जोर-आजमाइश देखी जाएगी। चार साल से होने वाले खेलों के इस महाकुंभ में हर खिलाड़ी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 15 Jul 2021 9:06:58

Tokyo Olympic : टेबल टेनिस में चुनौती पेश करेंगे हमारे 4 पैडलर, शरत-मनिका की जोड़ी से पदक की आस

टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने के लिए जबरदस्त जोर-आजमाइश देखी जाएगी। चार साल से होने वाले खेलों के इस महाकुंभ में हर खिलाड़ी की पदक पाने की हसरत होती है। हमारे देश के खिलाड़ी भी पूरा जोर लगाएंगे। हालांकि ज्यादा उम्मीद बैडिमिंटन, टेनिस, शूटिंग और रेसलिंग में ही लगाई जा रही है, लेकिन अन्य खेल के खिलाड़ियों की प्रतिष्ठा भी दाव पर लगी हुई है। टेबल टेनिस में भारत के लिए चार पैडलर शरत कमल, जी. साथियान, मनिका बत्रा और सुतीर्था मुखर्जी चुनौती पेश करेंगे। भारत वर्ष 1988 से हर ओलंपिक में टेबल टेनिस से दो पैडलर को उतारता आया है। इस खेल में चीन का दबदबा है। चीन ने ओलंपिक में इस खेल में 32 में से 28 स्वर्ण पदक जीते हैं।

राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में किया था बेहतर प्रदर्शन

भारतीय टीम के एशियन क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट के फाइनल राउंड में हारने के बाद चार भारतीय खिलाड़ियों ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था। शरत और साथियान पुरुष एकल जबकि मनिका और सुतीर्था महिला एकल में भाग लेंगी। शरत और मनिका की जोड़ी मिश्रित युगल में भी खेलेगी। उनसे पदक की उम्मीद है। 39 वर्षीय शरत चौथे ओलंपिक में हिस्सा लेंगे जबकि मनिका का यह दूसरा ओलंपिक है। शरत ने पहली बार वर्ष 2004 एथेंस ओलंपिक में हिस्सा लिया था। भारतीय खिलाड़ियों ने हाल के दिनों में राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में बेहतर प्रदर्शन किया था।

खिलाड़ियों को पोडियम पर हमेशा मास्क पहनकर रहना होगा

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए कई स्वास्थ्य सुरक्षा दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि टोक्यो में पदक वितरण समारोह के दौरान खिलाड़ी, प्रस्तोता और वालंटियर ग्रुप फोटो नहीं खिंचवाएंगे और पोडियम पर हमेशा मास्क पहनकर रहेंगे। हालांकि जून में ही जारी दिशानिर्देशों में स्पष्ट कर दिया गया था कि खिलाड़ियों और पदक देने वालों को मास्क पहने रहना होगा।

अब स्वर्ण और रजत तथा स्वर्ण और कांस्य पदक विजेता के बीच सोशल डिस्टेंसिंग के लिए पोडियम पर एक्सट्रा स्पेस रखी जाएगी। सभी प्रस्तोताओं का टीकाकरण होगा। प्रत्येक इवेंट के दौरान केवल एक आईओसी सदस्य और एक अंतरराष्ट्रीय महासंघ का प्रतिनिधि मौजूद रहेगा। आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने बुधवार को कहा था कि ओलंपिक के दौरान वायरस फैलने से रोकने के लिए खिलाड़ियों को खुद गले में पदक डालना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट