न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस टीम ने पूरे टूर्नामेंट में हमारे लिए अपना सब कुछ दिया, टीम इंडिया की किस्मत खराब थी: सचिन

संदीप पाटिल ने टीम इंडिया को चोकर्स बताया है वहीं दूसरी ओर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने कहा कि हार खेल का हिस्सा है। लेकिन हमें यह याद रखना चाहिए कि इस टीम ने पूरे टूर्नामेंट में हमारे लिए अपना सब कुछ दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 20 Nov 2023 2:18:43

इस टीम ने पूरे टूर्नामेंट में हमारे लिए अपना सब कुछ दिया, टीम इंडिया की किस्मत खराब थी: सचिन

भारतीय क्रिकेट टीम की हार पर अब पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों ने अपनी राय देनी शुरू कर दी है। एक तरफ जहाँ संदीप पाटिल ने टीम इंडिया को चोकर्स बताया है वहीं दूसरी ओर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने कहा कि हार खेल का हिस्सा है। लेकिन हमें यह याद रखना चाहिए कि इस टीम ने पूरे टूर्नामेंट में हमारे लिए अपना सब कुछ दिया।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने वर्ल्ड कप 2023 फाइनल पर रिऐक्शन दिया है। भारतीय टीम को वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई। खिताबी जीत के लिए सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को बधाई दी है। उन्होंने टीम इंडिया को लेकर कहा है कि हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि हमारी टीम ने शानदार खेल इस वर्ल्ड कप में दिखाया है। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि टीम इंडिया की किस्मत खराब थी।

सचिन तेंदुलकर ने फाइनल के बाद सोमवार की सुबह एक्स पोस्ट में लिखा, ऑस्ट्रेलिया को छठी विश्व कप जीत पर बधाई। सबसे बड़े मंच के सबसे महत्वपूर्ण दिन पर उन्होंने बेहतर क्रिकेट खेला। टीम इंडिया की किस्मत खराब है, किसी शानदार टूर्नामेंट में सिर्फ एक खराब दिन दिल तोड़ने वाला हो सकता है। मैं खिलाड़ियों, प्रशंसकों और शुभचिंतकों की पीड़ा की कल्पना कर सकता हूं कि उन पर क्या गुजर रही होगी। हार खेल का हिस्सा है, लेकिन हमें याद रखना चाहिए कि इस टीम ने पूरे टूर्नामेंट में हमारे लिए अपना सब कुछ दिया।

गौरतलब है कि वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 240 रन पर समेट दिया था। ये पहली बार था जब वर्ल्ड कप में भारत के सभी बल्लेबाज आउट हुए थे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम जब 241 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो टीम के 47 रन पर 3 विकेट गिर गए थे। इसके बावजूद ट्रेविस हेड और मार्नस लाबुशेन ने कमाल की पारियां खेलकर टीम को जीत दिलाई। दोनों के बीच करीब 190 रनों की साझेदारी हुई। हेड ने शतक जड़ा और लाबुशेन अर्धशतक बनाकर नाबाद लौटे। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया 6 विकेट से जीती।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत