न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस पूर्व खिलाड़ी ने गौतम गम्भीर को बताया पाखंडी, लगाए कई आरोप

ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया की हालत देखने के बाद लगातार पूर्व क्रिकेटर्स की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 09 Jan 2025 6:43:28

इस पूर्व खिलाड़ी ने गौतम गम्भीर को बताया पाखंडी, लगाए कई आरोप

ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया की हालत देखने के बाद लगातार पूर्व क्रिकेटर्स की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। गुरुवार को टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी ने गौतम गंभीर पर जुबानी हमला बोलते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। भारत के लिए 12 वनडे और 3 टी20 मैच खेलने वाले मनोज तिवारी ने गौतम गंभीर को पाखंडी तक कह दिया। उन्होंने कहा है कि वह जो कहते हैं वह करते नहीं हैं।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत के खराब प्रदर्शन के बाद गौतम गंभीर को आड़े हाथों लिया। भारतीय क्रिकेट टीम को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-1 से निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा।

गंभीर के कोच बनने के बाद से भारत ने श्रीलंका से वनडे सीरीज हारी है और न्यूजीलैंड से 3-0 से घरेलू हार का सामना किया है। गंभीर की स्थिति पर काफी चर्चा हो रही है, हालांकि इस बात पर संदेह है कि भारतीय कोच की नौकरी पर तत्काल कोई खतरा मंडरा रहा है।

भारत इंग्लैंड के साथ सफ़ेद गेंद की सीरीज़ खेलने के लिए तैयार है, उसके बाद 2025 चैंपियंस ट्रॉफी खेलेगा। आगे कोई भी झटका गंभीर की नौकरी को खतरे में डाल सकता है।

गौरतलब है कि मनोज तिवारी और गौतम गंभीर ने मिलकर साल 2012 में कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाया था। अब जब गंभीर हेड कोच बन गए हैं और टीम इंडिया का प्रदर्शन लगातार गिरता जा रहा है तो मनोज तिवारी ने उनकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

तिवारी ने न्यूज18 बांग्ला से कहा, "गौतम गंभीर पाखंडी हैं। वह जो कहते हैं, वह करते नहीं हैं। कप्तान (रोहित) मुंबई से हैं, अभिषेक नायर मुंबई से हैं। रोहित को आगे कर दिया गया है। जलज सक्सेना के लिए बोलने वाला कोई नहीं है। वह अच्छा प्रदर्शन करता है, लेकिन चुप रहता है।" "गेंदबाजी कोच का क्या फायदा? कोच जो भी कहेगा, वह मान जाएगा। मोर्ने मोर्कल लखनऊ सुपर जायंट्स से आए थे। अभिषेक नायर गंभीर के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स में थे और भारतीय मुख्य कोच जानते हैं कि वह उनके निर्देशों के खिलाफ नहीं जाएंगे।"

तिवारी का यह भी मानना है कि गंभीर और रोहित के बीच रिश्ते आदर्श नहीं हैं। इंटरव्यू में उन्होंने दोनों के खराब रिश्तों के आरोपों पर बात की और बताया कि रोहित भले ही विश्व कप जीतने वाले कप्तान हैं, लेकिन गंभीर की कप्तानी की सफलता आईपीएल तक ही सीमित है।

उन्होंने कहा, "वे एक साथ कैसे काम करेंगे? रोहित विश्व कप विजेता कप्तान हैं, जबकि गंभीर ने कप्तान और मेंटर दोनों के तौर पर केकेआर को आईपीएल खिताब जिताया। गंभीर ने अकेले केकेआर को खिताब नहीं जिताया, बल्कि हम सभी ने एक इकाई के तौर पर प्रदर्शन किया। जैक्स कैलिस, सुनील नरेन और मैं, सभी ने इसमें योगदान दिया। लेकिन इसका श्रेय किसने लिया? ऐसा माहौल और पीआर है जो उसे सारा श्रेय लेने की अनुमति देता है।"

पूर्व क्रिकेटर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद काफी निराश नजर आए। उन्होंने कहा कि गौतम गंभरी ने वह कोचिंग नहीं दिखाई, जिसकी उम्मीद थी। उन्होंने गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल और सहायक कोच अभिषेक नायर की नियुक्ति की भी आलोचना की।

सभी की निगाहें चैम्पियंस ट्रॉफी पर टिकी हैं और बीसीसीआई आने वाले दिनों में टीम की घोषणा करने की उम्मीद कर रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत