न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL में अनसोल्ड रहे, 3 साल से टीम से बाहर है यह बल्लेबाज, VHT में लगातार ठोके 3 शतक, CT के लिए मजबूत की दावेदारी

एक तरफ जहां टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज खेल रही है तो वहीं, दूसरी तरफ भारत में घरेलू क्रिकेट की धूम मची हुई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 31 Dec 2024 4:08:59

IPL में अनसोल्ड रहे, 3 साल से टीम से बाहर है यह बल्लेबाज, VHT में लगातार ठोके 3 शतक, CT के लिए मजबूत की दावेदारी

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया में है और संघर्ष कर रही है। मेलबर्न टेस्ट में हारकर टीम इंडिया 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-2 से पिछड़ रही है। ऐसे में कई फैंस को उन खिलाड़ियों की याद आ रही है, जिन्होंने पिछले दौरों पर ऑस्ट्रेलिया में शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी। ऐसे ही एक खिलाड़ी ने लगातार तीसरा शतक ठोक सनसनी मचा दी है।
एक तरफ जहां टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज खेल रही है तो वहीं, दूसरी तरफ भारत में घरेलू क्रिकेट की धूम मची हुई है। इस समय भारत में 50 ओवर घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी खेली जा रही है जिसमें टीम इंडिया से बाहर चल रहे बल्लेबाज ने एक-दो नहीं बल्कि बैक टू बैक 3 हैट्रिक जड़ते हुए कहर बरपा दिया है। ये बल्लेबाज हैं कर्नाटक के कप्तान मयंक अग्रवाल जिन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में लगातार तीसरा शतक ठोकने का बड़ा कारनामा किया।

मयंक अग्रवाल ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में पंजाब के खिलाफ 127 गेंदों पर 139 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ अपना दूसरा मैच खेलते हुए नाबाद 100 रन ठोक डाले और अब तीसरे मुकाबले में हैदराबाद के खिलाफ महज 112 गेंदों पर शानदार 124 रनों की पारी खेलने का कमाल कर दिया है। कर्नाटक के लिए पारी का आगाज करते हुए मयंक ने 15 चौके और 2 छक्कों की मदद ये शतकीय पारी खेली और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अपना दावा ठोका। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अभी तक भारतीय टीम का ऐलान नहीं किया गया है लेकिन खिलाड़ियों के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में खुद को साबित करने का शानदार मौका है।

मयंक अग्रवाल लंबे समय से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। वह आखिरी बार साल 2022 में टीम इंडिया के लिए टेस्ट खेलते नजर आए थे। वहीं, टीम इंडिया के लिए आखिरी वनडे साल 2020 में खेला था। मयंक इस साल हुए IPL के मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। किसी भी टीम ने उन पर दांव नहीं लगाया था। अब उन्होंने अपने बल्ले से उन सभी लोगों को करारा देने का काम किया है, जो उनकी काबिलियत पर उंगली उठा रहे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट