न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तीसरा वनडे आज : टीम इंडिया की नजर क्लीनस्वीप पर, चहल छू सकते हैं ये आंकड़ा, देखें Top-5 गेंदबाज

भारत और श्रीलंका के बीच आज शुक्रवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में सीरीज का तीसरा और अंतिम वनडे खेला जाएगा। मैच...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 23 Jul 2021 11:16:31

तीसरा वनडे आज : टीम इंडिया की नजर क्लीनस्वीप पर, चहल छू सकते हैं ये आंकड़ा, देखें Top-5 गेंदबाज

भारत और श्रीलंका के बीच आज शुक्रवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में सीरीज का तीसरा और अंतिम वनडे खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे से शुरू होगा। भारत शुरुआती दोनों वनडे जीतकर पहले ही सीरीज पर कब्जा कर चुका है। भारत ने पहला वनडे सात विकेट और दूसरा तीन विकेट से जीता था।

शिखर धवन की अगुवाई में खेल रही युवा भारतीय टीम ने अब तक जबरदस्त आत्मविश्वास दिखाया है। धवन, पृथ्वी शॉ, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे ने बल्लेबाजी में अपने हाथ दिखाए हैं, तो गेंदबाजी में उपकप्तान भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव ने उपयोगिता साबित की है। दीपक चाहर और क्रुणाल पांड्या दोनों विभागों में लाजवाब रहे। धवन चाहेंगे कि हार्दिक पांड्या भी फॉर्म में लौट आएं।

100 विकेट से सिर्फ तीन कदम दूर हैं चहल

दाएं हाथ के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के पास आज वनडे में 100 विकेट पूरे करने का मौका है। वे बढ़िया फॉर्म में हैं। उन्होंने पहले वनडे में दो और दूसरे में तीन विकेट लिए थे। चहल के 56 वनडे में 97 विकेट हैं। उनका औसत 26.93 और इकोनोमी 5.20 है। चहल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 42 रन पर छह विकेट है। वे दो बार पारी में पांच या इससे ज्यादा विकेट ले चुके हैं। चहल आईपीएल में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) टीम के सदस्य हैं। आपको बता दें कि अब तक 22 भारतीय गेंदबाज वनडे में 100 या इससे ज्यादा विकेट ले चुके हैं।

वनडे में ये हैं भारत के टॉप-5 बॉलर

1. लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने 1990 से 2007 के बीच 269 वनडे में 334 विकेट लिए।

2. तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ ने 1991 से 2003 के बीच 229 वनडे में 315 विकेट लिए।

3. तेज गेंदबाज अजीत आगरकर ने 1998 से 2007 के बीच 191 वनडे में 288 विकेट लिए।

4. तेज गेंदबाज जहीर खान ने 2000 से 2012 के बीच 194 वनडे में 269 विकेट लिए।

5. ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने 1998 से 2015 के बीच 234 वनडे में 265 विकेट लिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत