न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टीम इंडिया में नहीं हुई वापसी, जल्द ही रिटायरमेंट की घोषणा कर सकते हैं यह दो दिग्गज

पहले इस सम्भावना व्यक्त की जा रही थी कि सोमवार को टीम इंडिया की घोषणा होगी, लेकिन जैसे रविवार को दलीप ट्राफी का मैच खत्म हुआ, उसके थोड़ी देर बाद ही BCCI ने टीम इंडिया की अचानक से घोषणा करके न सिर्फ क्रिकेट प्रशंसकों को हैरानी में डाला अपितु टीम इंडिया को भी हैरान किया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 09 Sep 2024 2:53:49

टीम इंडिया में नहीं हुई वापसी, जल्द ही रिटायरमेंट की घोषणा कर सकते हैं यह दो दिग्गज

BCCI ने बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितम्बर से खेले जाने वाले दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। गौरतलब है कि पहले इस सम्भावना व्यक्त की जा रही थी कि सोमवार को टीम इंडिया की घोषणा होगी, लेकिन जैसे रविवार को दलीप ट्राफी का मैच खत्म हुआ, उसके थोड़ी देर बाद ही BCCI ने टीम इंडिया की अचानक से घोषणा करके न सिर्फ क्रिकेट प्रशंसकों को हैरानी में डाला अपितु टीम इंडिया को भी हैरान किया।

इस सीरीज में दो टेस्ट हैं, लेकिन बीसीसीआई की सेलेक्शन कमेटी ने अभी केवल एक ही मैच के लिए टीम सेलेक्ट की है। यानी दूसरे मैच के लिए टीम का ऐलान बाद में किया जाएगा। टीम इंडिया की घोषणा के साथ ही इस बात की सम्भावना को भी बल मिल गया है कि कभी टीम इंडिया की टेस्ट टीम के स्तम्भ रहने वाले दो खिलाड़ियों का अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर अब पूरी तरह से समाप्त हो गया है। इस बात की पूरी सम्भावना है कि जल्द ही ये दो खिलाड़ी अपने रिटायरमेंट की घोषणा करते नजर आएं। टीम इंडिया के यह दो दिग्गज खिलाड़ी—चेतेश्वर पुराजा और अंजिक्य रहाणे— हैं।

दलीप ट्रॉफी में भी नहीं हुआ था चयन

बीसीसीआई की ओर से जब दिलीप ट्रॉफी के लिए चार टीमें चुनी गई थी, तब उस टीम में अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा का नाम शामिल नहीं था। इसी के बाद से इन दोनों को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जाने लगे थे। भारतीय टीम में तो करीब 15 खिलाड़ी चुने जाते हैं, लेकिन दलीप ट्रॉफी के लिए करीब 50 खिलाड़ी सेलेक्ट हुए थे, अगर कोई खिलाड़ी भारत के टॉप 50 में अपनी जगह नहीं बना पा रहा है तो फिर उसकी भारतीय टीम में एंट्री करीब करीब असंभव सी हो जाती है। हालांकि एक उम्मीद थी कि हो सकता है कि अजिंक्य रहाणे और पुजारा बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए नजर आ जाएं।

बीसीसीआई की सेलेक्शन कमेटी ने रविवार शाम को ही टीम घोषित कर दी। अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा जहां मिडल आर्डर में खेलते हैं, वहां के लिए शुभमन गिल, सरफराज खान और केएल राहुल जैसे खिलाड़ी चुने गए हैं। यानी अब पुजारा और रहाणे की टीम इंडिया में वापसी करीब करीब असंभव टाइप की हो गई है।

वनडे और टी20 से भी बाहर हैं

चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे की खास बात ये भी है कि ये दोनों ही खिलाड़ी भारत के लिए टी20 और वनडे नहीं खेलते हैं। केवल टेस्ट मैच खेलते रहे हैं, लेकिन अगर उनकी जगह टेस्ट में भी नहीं बनेगी तो फिर इंटरनेशनल करियर करीब करीब खत्म ही माना जाए। अभी ये कहना मुश्किल है कि सेलेक्शन कमेटी के चीफ अजीत अगरकर की इन दोनों खिलाड़ियों से कुछ बात हुई है कि नहीं, लेकिन हो सकता है कि जल्द ही ये रिटायरमेंट का भी ऐलान कर दें। देखना होगा कि रहाणे और पुजारा अपने करियर को लेकर क्या कुछ फैसला करते हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद। सिराज, आकाश दीप, जसप्रित बुमराह, यश दयाल।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट