न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इमर्जिंग एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच हुई लड़ाई, पाक गेंदबाज से भिड़े अभिषेक शर्मा

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह ने भारतीय टीम को शानदार शुरुआत दिलाई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 19 Oct 2024 9:39:04

इमर्जिंग एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच हुई लड़ाई, पाक गेंदबाज से भिड़े अभिषेक शर्मा

इमर्जिंग एशिया कप में भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में दोनों टीमों में कई बड़े खिलाड़ी खेल रहे हैं। इस टूर्नामेंट के लिए इंडिया ए की कप्तानी तिलक वर्मा को सौंपी गई है। तिलक वर्मा ने इस में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह ने भारतीय टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। टी20 फॉर्मेट में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के लिए बीसीसीआई ने युवा टी20 स्टार्स को मौका दिया है।
दोनों टीमों के बीच खेले जा रहे इस मैच में अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों पर 35 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के जड़े। प्रभसिमरन सिंह के साथ मिलकर उन्होंने पावरप्ले में 68 रन बनाए। अभिषेक शर्मा की कुटाई देख पाकिस्तानी गेंदबाज पूरी तरह से घबरा गए। उन्हें कुछ भी समझ नहीं आ रहा था। पावरप्ले खत्म होते ही पाकिस्तानी कप्तान ने सुफियान मुकीम को गेंदबाजी के लिए बुलाया।

सुफियान मुकीम ने अपने ओवर के पहली ही गेंद पर अभिषेक शर्मा को आउट कर दिया। आउट होते ही पाकिस्तानी गेंदबाज ने अभिषेक शर्मा को मैदान से बाहर जाने का इशारा किया। जोकि अभिषेक शर्मा को पसंद नहीं आया। इसके अलावा पाकिस्तानी फील्डरों ने भी कुछ बातें कही। अभिषेक शर्मा शांति से पवेलियन की ओर जा रहे थे, लेकिन वह अचानक से रुके और पाकिस्तानी खिलाड़ियों को उन्होंने जवाब दे डाला।

पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह की ओपनिंग जोड़ी हिट रही। दोनों ने मिलकर मैच के छठे ओवर में तो बवाल मजा दिया। इस मुकाबले के छठे ओवर में दोनों ने मिलकर 25 रन बनाए। उन्होंने पाकिस्तान के अब्बास अफरीदी को जमकर धोया। इस ओवर की पहली दो गेंद पर अभिषेक शर्मा ने दो चौके जड़े। इसके बाद अगली दो गेंद पर दोनों ने दो छक्के।

अभिषेक शर्मा की कुटाई देख पाकिस्तानी कैंप में हलचल मच गई और पाकिस्तानी कप्तान ओवर के बीच में ही मीटिंग बुला दी। इसके बाद अभिषेक ने अगली गेंद पर एक रन लिया और प्रभसिमरन स्ट्राइक पर आए। प्रभसिमरन ने ओवर की आखिरी गेंद पर चौका जड़ा और ओवर में कुल 25 रन आए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट