न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ICC T20I गेंदबाजों की ताजा रैंकिंग में हुआ बड़ा उलटफेर, कीवी टीम के इस गेंदबाज ने लगाई लम्बी छलांग, हासिल किया नम्बर-1 का ताज

न्यूजीलैंड के जैकब डफी ने T20I गेंदबाजों की ICC रैंकिंग में जबरदस्त छलांग लगाते हुए नंबर-1 का ताज हासिल किया। पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन की बदौलत डफी ने 5 गेंदबाजों को पछाड़ा और 723 रेटिंग के साथ टॉप पर पहुंच गए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 02 Apr 2025 4:53:10

ICC T20I गेंदबाजों की ताजा रैंकिंग में हुआ बड़ा उलटफेर, कीवी टीम के इस गेंदबाज ने लगाई लम्बी छलांग, हासिल किया नम्बर-1 का ताज

पाकिस्तान की टीम इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर हैं। हाल ही में दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की T20I सीरीज खेली गई, जिसमें न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 4-1 से मात दी। न्यूजीलैंड ने 54 दिनों में पाकिस्तान को 5वीं बार शिकस्त दी है। इस सीरीज जीतने का न्यूजीलैंड को अब ICC रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है।

ICC ने T20I गेंदबाजों की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें कीवी गेंदबाज जैकब डफी ने कमाल कर दिया है। T20I रैंकिंग में डफी ने नंबर-1 का ताज हासिल कर लिया है। कीवी गेंदबाज को पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन का बड़ा इनाम मिला है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 2 T20I मैचों में 5 विकेट झटके थे और अपनी टीम को सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।

5 गेंदबाजों को पछाड़ा

जैकब डफी ने एक झटके में 4 पायदान की छलांग लगाकर शीर्ष पर कब्जा कर लिया है। इसके साथ ही T20I गेंदबाजों की रैंकिंग में लंबे समय से चली आ रही वेस्टइंडीज के गेंदबाज अकील हुसैन की बादशाहत समाप्त हो गई है। डफी ने 5 गेंदबाजों को पछाड़ते हुए नंबर-1 की पॉजिशन हासिल की। डफी की रेटिंग अब 723 हो गई है।

अकील हुसैन (707 रेटिंग) एक पायदान नीचे खिसक गए हैं। भारत के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (706 रेटिंग) को भी एक स्थान का नुकसान हुआ है और अब वह दूसरे से तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। इंग्लैंड के आदिल रशीद, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा और ऑस्ट्रेलिया के एडम जम्पा भी एक-एक पायदान नीचे लुढ़क गए हैं। रशीद चौथे पर जबकि हसरंगा पांचवें नंबर पर खिसक गए हैं। जम्पा छठे नंबर चले गए हैं। इसके बाद नंबर-7 से लेकर नंबर-10 के गेंदबाजों की पॉजिशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

टॉप-10 में 3 भारतीय गेंदबाज

टॉप-10 में भारत के 3 गेंदबाज हैं, जिनमें वरुण चक्रवर्ती के अलावा रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह का नाम शामिल हैं। ICC T20I गेंदबाजों की रैंकिंग में रवि बिश्नोई 7वें नंबर पर जबकि महेश दीक्षाना 8वें नंबर पर बरकरार हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान 9वें नंबर पर मौजूद हैं। भारत के अर्शदीप सिंह का 10वें स्थान पर कब्जा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत