न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मैदान पर उतरने से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में हो सकता है बदलाव, सिराज को रिप्लेस कर सकता है यह खिलाड़ी

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के मध्य खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आखिरी मुकाबला 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाना है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 31 Dec 2024 4:27:37

मैदान पर उतरने से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में हो सकता है बदलाव, सिराज को रिप्लेस कर सकता है यह खिलाड़ी

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के मध्य खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आखिरी मुकाबला 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाना है। हाल ही में 30 दिसम्बर को समाप्त हुए चौथे टेस्ट मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा। WTC की फाइनल दौड़ में स्वयं को शामिल करने के लिए भारत को सिडनी में खेले जाने वाले अन्तिम मुकाबले को जीतना बहुत जरूरी है। वहीं आस्ट्रेलिया मुकाबले को जीतने या फिर ड्रॉ कराने के इरादे से मैदान पर उतरेगा।

भारतीय टीम को पिछले मुकाबले में करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। जिसे शर्मनाक से ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता। यही कारण है कि टीम इंडिया अब सीरीज में पीछे भी हो गई है और लंबे अर्से बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी भी हाथ से जाने का खतरा मंडराने लगा है। लेकिन सवाल ये है कि इतने घटिया खेल के बाद क्या कप्तान रोहित शर्मा प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव करेंगे, या फिर हारी हुई टीम को ही फिर से मैदान में उतार देंगे।

सीरीज के चौथे मुकाबले में बड़ा फैसला ये लिया गया कि शुभमन गिल को बाहर बिठाया गया और उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर की एंट्री कराई गई। अभी तक अगर आपने सीरीज के सारे मैच फॉलो किए हों तो आपको पता होगा कि टीम इंडिया की कमजोर कड़ी बल्लेबाजी ही रही है। गेंदबाजों ने तो अपना काम करके दिया है। अब बॉलर अगर मौका बनाएं और कैच छोड़ दिया जाए तो इसमें कोई क्या ही करेगा। लेकिन इसके बाद भी भारतीय टीम एक बल्लेबाज कम के साथ मैदान में उतरी। माना कि सुंदर बल्लेबाजी भी कर सकते हैं, लेकिन क्या वे शुभमन गिल से बेहतर बल्लेबाज है, ये सवाल पूछा जाना चाहिए। ऐसे वक्त में जब भारतीय टीम ने अच्छी गेंदबाजी की, वहां भी मोहम्मद सिराज ऐसे गेंदबाज रहे, जो अपनी छाप नहीं छोड़ पाए।

ज्यादा पीछे ना जाते हुए अगर चौथे ही मैच की बात करें तो मोहम्मद सिराज ने मैच की पहली पारी में 23 ओवर में 122 रन खर्च कर दिए और उन्हें एक भी सफलता हाथ नहीं लगी। वे इस पारी में भारतीय टीम के सबसे ज्यादा खर्चीले गेंदबाज रहे। दूसरी पारी में उन्होंने जरूर तीन विकेट अपने नाम किए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम अपना दबदबा बना चुकी थी। वहीं जब मैच ड्रॉ कराने की बारी आई तो वे वहां भी कुछ नहीं कर पाए। ऐसे में हो सकता है कि मोहम्मद सिराज को इस सीरीज के आखिरी मैच की प्लेइंग इलेवन से बाहर का रास्ता दिखाया जाए।

अब सवाल ये है कि अगर मोहम्मद सिराज बाहर होंगे तो उनकी जगह किसी एंट्री होने की संभावना है। तो सबसे प्रबल दावेदार प्रसिद्ध कृष्णा हैं, जो लगातार टीम के साथ बने हुए हैं और अभी तक उन्हें खेलने का मौका नहीं दिया गया है। हो सकता है कि आखिरी टेस्ट में उन्हें मौका मिले और सिडनी के ग्राउंड पर वे कुछ कमाल कर जाएं।

टीम मैनजमेंट को ये भी तय करना होगा कि वे दो स्पिनर्स के साथ ही उतरना चाहेगी, या फिर एक ही स्पिनर काफी होगा। अगर दो स्पिनर्स चाहिए तो फिर टीम में और कोई बदलाव नहीं होगा। लेकिन अगर एक ही स्पिनर खेला तो हो सकता है कि शुभमन गिल की वापसी हो जाए। लेकिन आखिरी फैसला क्या हुआ है, इसका खुलासा 3 जनवरी को सुबह साढ़े चार बजे होगा, जब कप्तान रोहित शर्मा टॉस के लिए बीच मैदान पर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत