न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टीम इंडिया में बदलाव का दौर जारी, रोहित-विराट के बाद ये खिलाड़ी भी ले सकते हैं संन्यास

कुछ ऐसे भी खिलाड़ी है जो लंबे समय तक टीम इंडिया का हिस्सा रहे लेकिन अब वह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलते हुए नजर नहीं आते हैं। बीसीसीआई और चयनकर्ता भी उन्हें साफ कर चुके हैं कि अब उनकी भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी मुश्किल है

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 14 May 2025 9:56:04

टीम इंडिया में बदलाव का दौर जारी, रोहित-विराट के बाद ये खिलाड़ी भी ले सकते हैं संन्यास

भारतीय क्रिकेट टीम टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में बदलाव के दौर से गुजर रही है। टीम इंडिया में लगातार संन्यास का दौरान जारी है। पहले टी20 क्रिकेट से स्टार खिलाड़ी विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा ने संन्यास लिया। इसके बाद टेस्ट क्रिकेट से रविचंद्रन अश्विन, रोहित शर्मा और अब विराट कोहली भी संन्यास ले चुके हैं।

ऐसे में कुछ ऐसे भी खिलाड़ी है जो लंबे समय तक टीम इंडिया का हिस्सा रहे लेकिन अब वह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलते हुए नजर नहीं आते हैं। बीसीसीआई और चयनकर्ता भी उन्हें साफ कर चुके हैं कि अब उनकी भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी मुश्किल है क्योंकि युवा खिलाड़ियों को मौका देकर भविष्य की प्लानिंग की जा रही है।

इन खिलाड़ियों में उमेश यादव, इशांत शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल हो सकता है।

उमेश यादव

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं लेकिन पिछले कुछ सालों में वो टीम से बाहर है लेकिन उन्होंने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान नहीं किया है। उन्होंने भारत के लिए 2023 में अपना अंतिम टेस्ट मैच खेला था जब से उनकी टीम में कोई जगह नहीं है। ऐसे में उमेश आने वाले समय में संन्यास ले सकते हैं। उन्होंने भारत के लिए 57 टेस्ट में 170, 75 वनडे में 105 और 9 टी20 में 12 विकेट लिए हैं।

इशांत शर्मा

टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा भी उन खिलाड़ियों की लिस्ट में जो लंबे समय से टीम से बाहर हैं और उनकी वापसी की उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी है। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट 2021 में खेला था। इशांत के करियर पर भी जल्द ही संन्यास की मुहर लग सकती है। उन्होंने भारत के लिए 105 टेस्ट में 311, 80 वनडे में 115 और 14 टी20 में 8 विकेट अपने नाम किए हैं।

चेतेश्वर पुजारा

भारतीय क्रिकेट टीम के मजबूत बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को भी टेस्ट टीम से बहुत पहले ही बाहर किया जा चुका है। पुजारा ने अपना अंतिम टेस्ट मैच 2023 में खेला था। अब रोहित और विराट जैसे दिग्गजों के बाद वो भी संन्यास ले सकते हैं। उन्होंने 103 टेस्ट मैचों में 7195 रन बनाए हैं. उनके नाम 5 वनडे में 51 रन भी दर्ज हैं।

अजिंक्य रहाणे

भारत के दाएं हाथ के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे आज भी आईपीएल में धमाल मचा रहे हैं लेकिन उनको भी भारत टीम से कब का बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। उन्होंने अपना अंतिम टेस्ट मैच 2023 में ही खेला था। अब वो भी संन्यास लेने वाले खिलाड़ियों की कतार में खड़े नजर आ रहे हैं। उन्होंने 85 टेस्ट में 5077 रन बनाए हैं। उनके नाम 90 वनडे में 2962 और 20 टी20 में 375 रन दर्ज हैं।

रविंद्र जडेजा

भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा भी संन्यास लेने वाले खिलाड़ियों की कतार में लगे हुए हैं। उन्होंने विराट और रोहित के साथ ही टी20 क्रिकेट से संन्यास लिया था। वो भारत की टेस्ट और वनडे टीम का नियमित हिस्सा हैं। लेकिन टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की कतार में सबसे आगे नजर आते हैं। उनके जोड़ीदार अश्विन भी संन्यास ले चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत