न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ टीम इंडिया पूर्व ओपनर का पुराना बयान, धोनी पर लगना चाहिए 2-3 मैचों का बैन

IPL 2025 में रुतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी को कप्तान नियुक्त किया है। सोशल मीडिया पर धोनी की वापसी को लेकर प्रतिक्रियाएं तेज़ हैं, वहीं वीरेंद्र सहवाग का एक पुराना बयान भी फिर से वायरल हो रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 11 Apr 2025 8:58:39

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ टीम इंडिया पूर्व ओपनर का पुराना बयान, धोनी पर लगना चाहिए 2-3 मैचों का बैन

चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी को कप्तान बना दिया है। CSK के ने बीते गुरुवार को ऐलान किया कि, टीम के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ कोहनी में फ्रैक्चर के कारण आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं। ऐसे में उनकी जगह पर एमएस धोनी को टीम का कप्तान बनाया जा सकता है। टीम के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने गुरुवार (10 अप्रैल) को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टीम के घरेलू मैच से पहले इस बात की पुष्टि की थी।

इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर तमाम प्रशंसक धोनी का सर्च कर रहे हैं। धोनी के दोबारा कप्तान बनने की काफी लोगों खुशी है तो, काफी लोग उनके फिर से सीएसके के कप्तान बनने से खुश नहीं हैं। ऐसा उनकी बढ़ती उम्र और आईपीएल में उनके गिरते प्रदर्शन के चलते हो रहा है। ऐसे में अब वीरेंद्र सहवाग का एक बयान काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जो धोनी से ही जुड़ा था। धोनी के ट्रेडिंग होने पर यह बयान भी दोबारा से वायरल हो रहा है।

पूर्व क्रिकेटर का पुराना बयान हुआ वायरल

यह बयान वीरेंद्र सहवाग ने आईपीएल 2019 में दिया है। इस बयान में धोनी के खिलाफ सहवाग बोलते हुए नजर आए थे। दरअसल, यह पूरी घटना 2019 की है, जब चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला जा रहा था। इस दौरान अंपायर के एक फैसले पर धोनी काफी नाराज नजर आए थे। वह इतना नाराज हो गए थे कि वो अंपायरों से भिड़ने और फैसला पलटाने के लिए मैदान में घुस गए थे।

धोनी पर लगना चाहिए 2-3 मैचों का बैन

इस हालत को देखते हुए उस समय सहवाग ने कहा था कि, 'धोनी पर 2-3 मैचों का बैन लगा देना चाहिए'। उन्होंने जो किया वह क्रिकेट के नियमों के खिलाफ है। सहवाग ने क्रिकबज पर यह बोला था। इस मैच के बाद धोनी पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगा था। उस समय में भी धोनी सीएसके के कप्तान थे और अब एक बार फिर धोनी कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। वह आईपीएल 2025 के 25वां मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले मैच में इस सीजन पहली बार कप्तानी करने उतरेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?