Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

347 रन के विशाल अंतर से जीती टीम इंडिया, दीप्ति के सामने नहीं टिक पाई इंग्लैंड

मैच के तीसरे दिन के पहले ही सेशन में नतीजा निकल गया, जो मेजबान भारत के पक्ष में रहा। भारतीय टीम ने इस मैच को 347 रनों के अंतर से जीता।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 16 Dec 2023 1:31:38

347 रन के विशाल अंतर से जीती टीम इंडिया, दीप्ति के सामने नहीं टिक पाई इंग्लैंड

मुम्बई। भारत और इंग्लैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। ये मैच सिर्फ 7 सेशन में खत्म हो गया। मैच के तीसरे दिन के पहले ही सेशन में नतीजा निकल गया, जो मेजबान भारत के पक्ष में रहा। भारतीय टीम ने इस मैच को 347 रनों के अंतर से जीता। दीप्ति शर्मा के सामने इंग्लैंड की टीम टिक नहीं पाई। उन्होंने मैच में 9 विकेट निकालने के साथ-साथ एक दमदार अर्धशतक भी जड़ा। भारतीय टीम के लिए ये बड़ी जीत नहीं, बल्कि कई मायनों में ऐतिहासिक भी है, क्योंकि इंग्लैंड की टीम को टेस्ट क्रिकेट में अपनी सरजमीं पर पहली बार भारत ने हराया है।

इंग्लैंड के सामने मैच के तीसरे दिन 479 रनों का लक्ष्य था, लेकिन टीम को पहला झटका 7वें ओवर की आखिरी गेंद पर लगा। दूसरी पारी में जैसे ही इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा तो फिर विकेटों का पतझड़ शुरू हो गया। भारतीय स्पिनर हावी हो गए। शुरुआत से ही विकेट से टर्न मिला, जिसका फायदा दीप्ति शर्मा और पूजा वस्त्राकर ने उठाया। 6 विकेटों में 3 विकेट पूजा वस्त्राकर, 2 विकेट दीप्ति शर्मा और एक विकेट रेणुका ठाकुर को मिला।

भारत को सातवां विकेट राजेश्वरी गायकवाड़ ने दिलाया। उन्होंने सोफी एक्लस्टोन को क्लीन बोल्ड कर दिया। इस मैच में हमें कई अर्धशतक देखने को मिले हैं, लेकिन एक भी शतकीय पारी किसी बल्लेबाज के बल्ले से नहीं आई। 8वीं सफलता भारत को दीप्ति शर्मा ने दिलाई, जो उनकी मैच की आठवीं विकेट दी। दीप्ति ने लॉरेन फिलर को भी आउट किया। भारत के लिए आखिरी सफलता राजेश्वरी गायकवाड़ ने हासिल की।
इस मैच की बात करें तो भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी। हालांकि, शुरुआत में ये फैसला सही साबित नहीं लग रहा था, क्योंकि टीम के 2 विकेट 47 रन पर गिर गए थे। इसके बाद साझेदारियों का दौर शुरू हुआ और भारत ने पहली पारी में 428 रन बनाए। भारत की ओर से 69 रन शुभा सतीश, 68 रन जेमिमा रॉड्रिग्स, 67 रन दीप्ति शर्मा और 66 रन यास्तिका भाटिया ने बनाए। इंग्लैंड की तरफ से 3-3 विकेट सोफी एक्लस्टोन और लॉरेन बेल ने चटकाए।

वहीं, जब इंग्लैंड की टीम पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी तो महज 136 रन बनाकर ढेर हो गई। नैट साइवर ब्रंट ने 59 रनों की पारी खेली। उनके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। वहीं, भारत के लिए 5 विकेट दीप्ति शर्मा ने निकाले और 2 सफलताएं स्नेह राणा को मिलीं। टीम इंडिया ने 292 रनों की बढ़त के बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी की और 7 विकेट खोकर 186 रन बनाकर पारी को घोषित कर दिया। इस तरह इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 479 रनों का लक्ष्य था और टीम के पास तीन दिन इसे हासिल करने के लिए थे, लेकिन टीम के बल्लेबाजों ने निराश किया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology