न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चैम्पियन्स ट्रॉफी के लिए दुबई रवाना हुई टीम इंडिया, 20 फरवरी इस टीम से होगा मुकाबला

भारतीय टीम कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हिस्सा लेने के लिए दुबई रवाना हो गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 15 Feb 2025 4:35:29

चैम्पियन्स ट्रॉफी के लिए दुबई रवाना हुई टीम इंडिया, 20 फरवरी इस टीम से होगा मुकाबला

पाकिस्तान की मेजबानी में 19 फरवरी से आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज होगा जिसको लेकर इसमें हिस्सा लेने वाली 8 टीमों में से 7 जहां पाकिस्तान पहुंच रही हैं तो वहीं भारतीय टीम दुबई के लिए 15 फरवरी को रवाना हो गई है, जहां वह इस टूर्नामेंट में अपने मुकाबले खेलेगी। टीम इंडिया के स्क्वाड का काफी पहले ही ऐलान हो गया था जिसमें रवानगी से पहले 2 बदलाव देखने को मिले। भारतीय टीम के लिए इस टूर्नामेंट में कप्तानी की जिम्मेदारी रोहित शर्मा संभाल रहे हैं, जिनके नेतृत्व टीम इंडिया ने साल 2024 में हुए टी20 वर्ल्ड कप को अपने नाम किया था। टीम इंडिया को इस अहम टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश की टीम के खिलाफ खेलना है।

भारतीय स्क्वाड में 5 स्पिनर्स को मिली जगह

रोहित शर्मा की कप्तानी में दुबई के लिए रवाना हुई भारतीय टीम में वहां की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए 5 स्पिनर्स को जगह मिली है, जिसमें कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती को जगह मिली है। टीम इंडिया की जब चैंपियंस ट्रॉफी के लिए स्क्वाड का ऐलान हुआ था तो उसमें जसप्रीत बुमराह को जगह मिली थी, लेकिन उनके पूरी तरह से फिट नहीं होने की वजह से वह टूर्नामेंट से बाहर हो और उनकी जगह पर हर्षित राणा को शामिल किया गया है। इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती को यशस्वी जायसवाल के जगह पर स्क्वाड का हिस्सा बनाया गया। इस अहम टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम ने घर पर इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली है, जिसके तीनों ही मुकाबलों को वह अपने नाम करने में कामयाब रही और इसमें कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही खिलाड़ी अपने फॉर्म को वापस पाने में भी कामयाब रहे।

पाकिस्तान से 23 फरवरी को होगा मुकाबला

भारत और पाकिस्तान के फैंस को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में 23 फरवरी का काफी बेसब्री से इंतजार है, जिसमें इस दिन टीम इंडिया का ग्रुप-ए में दुबई के मैदान पर मेजबान पाकिस्तान के साथ मुकाबला होगा। टीम इंडिया के सभी मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 पर शुरू होंगे। भारतीय टीम को ग्रुप स्टेज का अपना आखिरी मुकाबला 2 मार्च को न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ खेलना है। यदि टीम इंडिया फाइनल तक का सफर तय करने में कामयाब होती है तो वह खिताबी मुकाबला भी दुबई के मैदान पर ही खेलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट