न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रीलंका के खिलाफ काली पट्‌टी बांधकर मैदान पर उतरी टीम इंडिया, जानिये क्यों?

श्रीलंका के नए कप्तान चरिथ असलंका ने आज टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। वहीं भारतीय टीम पहले गेंदबाजी कर रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 02 Aug 2024 6:01:22

श्रीलंका के खिलाफ काली पट्‌टी बांधकर मैदान पर उतरी टीम इंडिया, जानिये क्यों?

भारत और श्रीलंका के बीच अब तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो गया है। पहला मुकाबला कोलंबो में खेला जा रहा है। इस बीच श्रीलंका के नए कप्तान चरिथ असलंका ने आज टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। वहीं भारतीय टीम पहले गेंदबाजी कर रही है। इस बीच उस वक्त भारतीय फैंस चौंक गए, जब भारतीय खिलाड़ी अपनी बांह पर काला बैंड बांधकर मैदान में उतरे।

कोलंबो में खेले जा रहे भारत बनाम श्रीलंका पहले मुकाबले में श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। भारत के सभी 11 खिलाड़ी आज उतरे तो उनके हाथ पर काला बैंड बंधा हुआ था। दरअसल हाल ही में भारत के बड़े क्रिकेट खिलाड़ियों में शुमार और पूर्व कोच अंशुमन गायकवाड का निधन हो गया था। इसीलिए अपना शोक जताने के लिए भारतीय टीम ने ये फैसला किया।

पूर्व क्रिकेटर अंशुमन गायकवाड़ पिछले काफी समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। उनको ब्लड कैंसर था, जिसको लेकर उनका इलाज लंदन में चल रहा था। बीसीसीआई ने इलाज के लिए गायकवाड़ के परिवार को एक करोड़ की वित्तीय मदद का फैसला किया था। हालांकि लाख कोशिश के बाद भी गायकवाड को बचाया नहीं जा सका।

अंशुमन गायकवाड़ भारतीय क्रिकेट टीम के कोच भी रह चुके थे। उन्होंने साल 1974 में टेस्ट में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था। साल 1974 से लेकर 1984 के बीच कुल 40 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 29.63 के औसत से 1985 रन बनाए, इस दौरान गायकवाड़ ने 2 शतक और 10 अर्धशतकीय पारियां भी खेली। वहीं 15 वनडे मैचों में उन्होंने कुल 269 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है।

श्रीलंका टीम

पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, सदीरा समराविक्रमा, कमिंदु मेंडिस, चरिथ असालंका (कप्तान), जनित लियानगे, दुनित वेल्लालगे, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्षणा, मोहम्मद शीराज, असिता फर्नांडो

भारत टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल