न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जिम्बॉब्वे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल के हाथों में सौंपी कमान, IPL के युवा सितारों को मिला मौका

जैसी कि चर्चाएँ हो रही थी कि BCCI भारत के जिम्बॉब्वे दौरे के लिए युवा खिलाड़ियों की एक नई टीम बनाकर भेजेगा वही हुआ है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 24 Jun 2024 7:03:25

जिम्बॉब्वे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल के हाथों में सौंपी कमान, IPL के युवा सितारों को मिला मौका

जैसी कि चर्चाएँ हो रही थी कि BCCI भारत के जिम्बॉब्वे दौरे के लिए युवा खिलाड़ियों की एक नई टीम बनाकर भेजेगा वही हुआ है। BCCI ने आज जिम्बॉब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। इस दौरे के लिए पूरी तरह से युवाओं को शामिल किया गया है। इस दौरे पर भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल संभालेंगे। इसके अलावा टीम में कई युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है। अनुमान के मुताबिक किसी भी सीनियर खिलाड़ी को जिम्बॉब्वे दौरे के लिए जगह नहीं दी गई है। गौरतलब है कि सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में शुभमन गिल को टीम इंडिया की कमान सौंपने की चर्चा तेज थी। इसके अलावा आईपीएल में चमक बिखेरने वाले युवा सितारों को भी टीम में लिए जाने की बातें भी सामने आ रही थीं।

भारतीय टीम जिम्बॉब्वे में पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। टीम में टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड से दो खिलाड़ियों, संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल को मौका दिया गया है। टी20 वर्ल्ड के रिजर्व में शामिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश खान को भी टीम में चुना गया है। वहीं, शुभमन गिल को रिजर्व से उठाकर सीधे कप्तान बना दिया गया है। पहले ऐसी चर्चाएं थीं कि हार्दिक पंड्या या सूर्य कुमार यादव में से किसी को जिम्बॉब्वे दौरे पर टीम इंडिया की कमान सौंपी जा सकती है। लेकिन ऐसी खबरें आई थीं कि इन दोनों ने जिम्बॉब्वे दौरे पर जाने से इनकार कर दिया था। इसके बाद गिल को कप्तानी सौंपी गई।

इस टीम में दो विकेटकीपर संजू सैमसन और ध्रुव जुरैल हैं। वहीं, स्पिनर के तौर पर वॉशिंगटन सुंदर और रवि बिश्नोई को जगह दी गई है। इसके अलावा तेज गेंदबाज के रूप में आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार और तुषार देशपांडे भी 15 सदस्यीय टीम में शामिल हैं। रियान पराग ने इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए अपनी बैटिंग से हर किसी का ध्यान खींचा था। वहीं, नीतीश रेड्डी और अभिषेक शर्मा ने एसआरएच के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था।

टीम

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ध्रुव जुरैल (विकेटकीपर), नीतीश रेड्डी, रियान पराग, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल