न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20WC Super 8: वेस्टइंडीज की लगातार जीत का सिलसिला हुआ खत्म, इंग्लैंड से 8 विकेट से हारी

इस मुकाबले को डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड की टीम ने एकतरफा 8 विकेट से अपने नाम किया, जिसमें इंग्लिश टीम के ओपनिंग बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने बल्ले से अहम भूमिका निभाते हुए 47 गेंदों में 87 रनों की नाबाद पारी खेलने के साथ टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 20 Jun 2024 4:06:26

T20WC Super 8: वेस्टइंडीज की लगातार जीत का सिलसिला हुआ खत्म, इंग्लैंड से 8 विकेट से हारी

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर 8 के मुकाबलों की शुरुआत होने के साथ 20 जून को इस टूर्नामेंट की 2 सबसे धाकड़ टीम वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच सेंट लूसिया के मैदान पर मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले को डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड की टीम ने एकतरफा 8 विकेट से अपने नाम किया, जिसमें इंग्लिश टीम के ओपनिंग बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने बल्ले से अहम भूमिका निभाते हुए 47 गेंदों में 87 रनों की नाबाद पारी खेलने के साथ टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे। इस मैच में इंग्लैंड की टीम को 181 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उन्होंने 17.3 ओवर्स में ही हासिल कर लिया।

इंग्लैंड की टीम को इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवर्स में 181 रनों का टारगेट दिया था। इसका पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम जॉस बटलर और फिल सॉल्ट की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी की। बटलर को 25 के निजी स्कोर पर रोस्टन चेज ने अपना शिकार बनाया। वहीं इसके बाद बल्लेबाजी करने नंबर 3 पर उतरे मोईन अली बल्ले से कोई खास कमाल नहीं दिखा सके और 10 गेंदों में सिर्फ 13 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौट गए। इंग्लैंड की टीम ने 84 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट गंवाया।

यहां से सॉल्ट को जॉनी बेयरस्टो का साथ मिला और दोनों ने तेजी के साथ रन बनाने का सिलसिला शुरू किया, जिसमें दोनों ही खिलाड़ियों के बीच तीसरे विकेट के लिए सिर्फ 44 गेंदों में 97 रनों की साझेदारी देखने को मिली। वहीं सॉल्ट ने इस दौरान वेस्टइंडीज की तरफ से पारी का 16वां ओवर फेंकने आए रोमारियो शेफर्ड के खिलाफ कुल 30 रन बटोरी। फिल सॉल्ट ने अपनी 87 रनों की नाबाद पारी के दौरान कुल 7 चौके और 5 छक्के लगाए तो वहीं जॉनी बेयरस्टो के भी बल्ले से 26 गेंदों में 48 रनों की नाबाद पारी देखने को मिली।

इस मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम का स्कोर एक समय 200 के पार जाता हुआ दिख रहा था लेकिन अंतिम ओवर्स में विकेट गंवाने और तेजी से रन ना आने की वजह से टीम 20 ओवर्स में 180 रनों का स्कोर ही बनाने में कामयाब हो सकी। वेस्टइंडीज की पारी में जॉनसन चार्ल्स ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ मिली इस हार के साथ वेस्टइंडीज टीम की टी20 इंटरनेशनल में चली आ रही लगातार 8 जीत का सिलसिला भी खत्म हो गया। वेस्टइंडीज को अब अपना अगला मुकाबला 22 जून को अमेरिका और उसके बाद 24 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल