न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20WC Super 8: साउथ अफ्रीका की तीन विकेट से रोमांचक जीत, सेमीफाइनल में पहुँची

आखिरी ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाकर मार्को जैनसेन ने साउथ अफ्रीका को जीत दिलाई और साथ ही आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल का टिकट भी पक्का कर लिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 24 Jun 2024 1:30:19

T20WC Super 8: साउथ अफ्रीका की तीन विकेट से रोमांचक जीत, सेमीफाइनल में पहुँची

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ग्रुप-2 में वेस्टइंडीज वर्सेस साउथ अफ्रीका मैच दोनों टीमों के लिए करो या मरो वाला था। मैच आखिरी के छह ओवर में गजब का रोमांचक हो गया था। एक समय ऐसा लग रहा था कि साउथ अफ्रीका बहुत आसानी से मैच जीत लेगा, लेकिन रोस्टन चेज और अलजारी जोसेफ ने मिलकर साउथ अफ्रीका को बैकफुट पर ढकेल दिया था। साउथ अफ्रीका की हालत एक बार फिर ऐसी हो गई थी कि उनका चोकर्स का टैग उन पर सही साबित होने वाला था। आखिरी ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाकर मार्को जैनसेन ने साउथ अफ्रीका को जीत दिलाई और साथ ही आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल का टिकट भी पक्का कर लिया। इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका ग्रुप-2 सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। मेजबान वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में पहुंचने से चूक गया।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 चरण में आज साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच करो या मरो का मुकाबला खेला गया। एंटीगुआ के नॉर्थ साउंड स्थित सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले गए इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 135 रन टांगे। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 15 रन ही बनाए थे कि भारी बारिश से मैच रोकना पड़ा है। इसके बाद मैच शुरू हुआ तो डकवर्थ लुईस नियम के तहत साउथ अफ्रीका को 17 ओवर में 123 रन का लक्ष्य मिला। साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाते हुए जीत दर्ज की और इसके साथ ही सेमीफाइनल में भी जगह बना ली। वहीं, मेजबान वेस्टइंडीज टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

एंटीगुआ के नॉर्थ साउंड स्थित सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए मेयर्स ने 35 तो रोस्टन चेस ने 42 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, तवरेज शम्सी ने अफ्रीका के लिए 3 विकेट चटकाए।

विंडीज के 135 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही। अफ्रीका ने दो ओवर में महज 15 के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिए। लेकिन, इसी बीच भारी बारिश शुरू हो गई और काफी देर तक मैच रुका रहा। बारिश रुकने के बाद मैच शुरू हुआ तो डकवर्थ लुईस नियम के तहत तीन ओवर की कटौती के साथ साउथ अफ्रीका को 123 रन का लक्ष्य मिला।

बारिश के बाद 123 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका को तीसरा झटका एडेन मार्करम (18) के रूप में 42 के स्कोर पर लगा। इसके बाद अफ्रीका का चौथा विकेट 77 के स्कोर पर हेनरिच क्लासेन 22 रन बनाकर अल्जारी जोसेफ का शिकार बने। फिर अफ्रीका को 5वां झटका 93 के स्कोर पर डेविड मिलर (4) के रूप में गिरा। इसके बाद छठा विकेट 100 के स्कोर पर ट्रिस्टन स्टब्स (29) का गिरा। फिर 110 के स्कोर पर केशव महाराज भी चलते बने, लेकिन अंत में मार्को यानसेन और कैगिसो रबाडा ने मैच निकाल लिया। इस तरह साउथ अफ्रीका ने तीन विकेट से जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल