न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20WC SA Vs Ban: अफ्रीका ने बनाया विश्व रिकार्ड, सबसे कम स्कोर का सफलतापूर्वक किया बचाव

114 के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 109 रन ही बना सकी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 11 Jun 2024 3:51:00

T20WC SA Vs Ban: अफ्रीका ने बनाया विश्व रिकार्ड, सबसे कम स्कोर का सफलतापूर्वक किया बचाव

सोमवार रात साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच न्यूयॉर्क के नासाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रोमाचंक मुकाबला खेला गया। साउथ अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर महज 113 रन स्कोर बोर्ड टांगे थे। 114 के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 109 रन ही बना सकी। साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी यूनिट ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास के सबसे कम स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया है। इसके साथ ही रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी है।

अफ्रीका के लिए यह ऐतिहासिक जीत रही। प्रोटियाज टीम ने इस मैच में वो कर दिया, जो अब तक कोई भी दूसरी टीम नहीं कर सकी। यह टी20 वर्ल्ड कप की ऐतिसाहिक जीत बन गई। दरअसल बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे छोटा टोटल डिफेंड किया। अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 113/6 रन बनाए थे और फिर लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश को 109/7 रनों पर रोक दिया था। अफ्रीका ने 4 रनों से जीत दर्ज की थी।

अफ्रीका ने इस जीत के बाद श्रीलंका और टीम इंडिया को पछाड़ दिया। इससे पहले टी20 विश्व कप में सबसे छोटा टोटल डिफेंड करने का रिकॉर्ड श्रीलंका और टीम इंडिया के नाम पर दर्ज था। दोनों ही टीमों ने 120 रनों के टोटल को डिफेंड करते हुए जीत दर्ज कर की थी। टीम इंडिया ने यह रिकॉर्ड बीते रविवार न्यूयॉर्क में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बनाया था। वहीं श्रीलंका ने यह कारनामा 2014 के टी20 विश्व कप में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ किया था।

टी20 वर्ल्ड कप में सफलतापूर्वक डिफेंड होने वाले सबसे कम टोटल
• 114 रन- दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश, न्यूयॉर्क, 2024

• 120 रन- श्रीलंका बनाम न्यूज़ीलैंड, चैटोग्राम, 2014

• 120 रन- भारत बनाम पाकिस्तान, न्यूयॉर्क, 2024

• 124 रन- अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज, नागपुर, 2016

• 127 रन- न्यूजीलैंड बनाम भारत, नागपुर, 2016.

टी20I में दक्षिण अफ्रीका द्वारा सफलतापूर्वक सबसे कम लक्ष्य का बचाव

• 114 बनाम बैन न्यूयॉर्क 2024*

• 116 बनाम श्रीलंका कोलंबो 2013

• 121 बनाम वेस्टइंडीज नॉर्थ साउंड 2010

• 129 बनाम न्यूजीलैंड लॉर्ड्स 2009

न्यूयॉर्क में खेले गए मुकाबले में अफ्रीका ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया और 20 ओवर में सिर्फ 113/6 रन बोर्ड पर लगाए। इस दौरान टीम के लिए हेनरिक क्लासेन ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 44 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 46 रन बनाए थे। पहली पारी के बाद तो लगा कि अफ्रीका मुकाबला हार जाएगी, लेकिन उनके गेंदबाज़ों ने ऐसा होने नहीं दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश को अफ्रीकी गेंदबाज़ों ने 20 ओवर में 109/7 रनों पर सीमित कर दिया। टीम के लिए तौहीद हृदयोय (37) और महमूदुल्लाह (20) ने अच्छी पारियां ज़रूर खेलीं, लेकिन टीम को जीत की लाइन नहीं पार करवा सके। अफ्रीका के लिए इस दौरान केशव महाराज ने सबसे ज़्यादा 3 विकेट चटकाए। इसके अलावा एनरिक नॉर्किया और कगिसो रबाडा को 2-2 सफलताएं मिलीं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका