न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20WC 2024: अपनी चोट को लेकर बोले रोहित शर्मा, अधिक गंभीर नहीं है इंजरी, हल्का सा दर्द है

इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से 52 रनों की बेहतरीन पारी देखने को मिली लेकिन वह बल्लेबाजी के दौरान अपने कंधे को चोटिल कर बैठे जिसके चलते वह पारी के बीच में वापस रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए थे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 06 Jun 2024 4:15:23

T20WC 2024: अपनी चोट को लेकर बोले रोहित शर्मा, अधिक गंभीर नहीं है इंजरी, हल्का सा दर्द है

T20WC में भारत ने जीत के साथ शुरूआत की है। 5 जून को खेले गए मैच में भारत ने आयरलैंड को 8 विकेट से परास्त करने में सफलता प्राप्त की। भारत ने 12.2 ओवर में 2 विकेट खोकर इस लक्ष्य को प्राप्त किया। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से 52 रनों की बेहतरीन पारी देखने को मिली लेकिन वह बल्लेबाजी के दौरान अपने कंधे को चोटिल कर बैठे जिसके चलते वह पारी के बीच में वापस रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए थे। रोहित ने मैच के बाद अपनी इस चोट को लेकर भी अपडेट दिया।

आयरलैंड के खिलाफ मैच के दौरान न्यूयॉर्क मैदान की पिच पर उछाल होने की वजह से आयरिश तेज गेंदबाज जोशुआ लिटिल की एक गेंद रोहित के एल्बो में जाकर लगी। इसके बाद रोहित काफी दर्द में भी देखे गए जिसमें फिजियो के मैदान पर अंदर आने के बाद उन्होंने वापस पवेलियन लौटने का फैसला किया। रोहित ने इस मुकाबले में टीम इंडिया की जीत के बाद अपनी चोट को लेकर कहा कि उनकी इंजरी अधिक गंभीर नहीं है, बस हल्का सा दर्द है जिसके चलते उन्होंने मैदान के बाहर जाने का फैसला किया। भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप में अपना अगला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 9 जून को खेलना है, जिससे पहले कप्तान रोहित का ये बयान सभी फैंस के लिए राहत भरा जरूर माना जा सकता है।

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ मैच के बाद पिच को लेकर भी बयान दिया जिसमें उन्होंने कहा कि इस पिच से आप क्या उम्मीद कर सकते हैं इसको लेकर कुछ तय नहीं है। पांच महीने पुरानी पिच पर खेलने का तरीका क्या है, इस बारे में आप अधिक अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। मुझे नहीं लगता कि जब हम टारगेट का पीछा कर रहे थे तो पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतर हुई थी। इस पिच पर गेंदबाजों के लिए काफी कुछ मौजूद है और आपको सिर्फ सही लेंथ पर बॉलिंग करने की जरूरत है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल