न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20WC 2024: सुपर ओवर में नामीबिया ने दी ओमान को शिकस्त, यह खिलाड़ी बना हीरो

सुपर ओवर में नामीबिया की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए सिर्फ 21 रन बनाए। सुपर ओवर में टीम के लिए डेविड वीसे ने 13 रन और कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने 8 रन बनाए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 03 Jun 2024 4:35:06

T20WC 2024: सुपर ओवर में नामीबिया ने दी ओमान को शिकस्त, यह खिलाड़ी बना हीरो

नामीबिया की टीम ने सांसें रोक देने रोमांचक मैच में ओमान को सुपर ओवर में मात दी है। इस मैच में दोनों टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन अंत में बाजी नामीबिया की टीम के हाथ लगी। इस मैच में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जो सही साबित हुआ। ओमान की टीम पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में सिर्फ 109 रन ही बना सकी। इससे लग रहा था कि नामीबिया की टीम आसानी से मैच जीत जाएगी। लेकिन ओमान की टीम ने नामीबिया को कड़ी टक्कर दी और मैच सुपर ओवर तक गया।

छोटे टारगेट का पीछा करने उतरी नामीबिया की टीम की शुरुआत बहुत ही खराब रही। जब ओपनर माइकल वॉन लिनगेन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। लेकिन इसके बाद निकोलास डेविन और जान फ्राइलिन्क ने अच्छी बल्लेबाजी की। निकोलास ने 24 रन और फ्राइलिन्क ने 45 रन बनाए। कप्तान गेरहार्ड इरास्मस सिर्फ 13 रन बना सके। नामीबिया की टीम को आखिरी गेंद में जीतने के लिए 2 चाहिए थे। जिस पर नामीबिया की टीम सिर्फ दो रन ही बना सकी। इस तरह से दोनों टीमों के बीच सुपर ओवर हुआ।

सुपर ओवर में नामीबिया की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए सिर्फ 21 रन बनाए। सुपर ओवर में टीम के लिए डेविड वीसे ने 13 रन और कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने 8 रन बनाए। इसके बाद सुपर ओवर में नामीबिया के लिए गेंदबाजी की जिम्मेदारी भी डेविड वीसे ने संभाली। उन्होंने तीसरी गेंद पर नसीम कुशी का विकेट भी हासिल किया और सुपर ओवर में सिर्फ 10 रन दिए। इस तरह से उन्होंने सुपर ओवर में नामीबिया को मैच जिता दिया। वह टीम के लिए सबसे हीरो साबित हुए। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला।

वीसे ने सुपर ओवर में पहले तो तूफानी बल्लेबाजी की। फिर गेंद से उन्होंने धांसू प्रदर्शन किया। वीसे आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का पार्ट थे। वीसे ने आईपीएल में अब तक 18 मैच खेलकर 148 रन बनाए हैं और 18 विकेट लिए हैं। वीसे आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का भी पार्ट रह चुके हैं।

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी ओमान की टीम की शुरुआत बहुत ही खराब रही। जब रूबेन ट्रम्पेलमैन ने पहली और दूसरी गेंद पर विकेट हासिल किया। जब प्रजापति कश्यप और आकिब इलियास बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद जीशान मकसूद ने 22 रन और खालिद कैल ने 34 रन बनाकर ओमान की पारी संभालने की कोशिश की। लेकिन ये दोनों प्लेयर्स बड़ी पारियां नहीं खेल पाए। आयान खान ने 15 रन और शकील अहमद ने 7 रनों का योगदान दिया। नामीबिया के लिए मैच में रूबेन ट्रम्पेलमैन ने 4 विकेट और डेविस वीसे ने 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा गेरहार्ड इरास्मस ने 2 विकेट अपने नाम किए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल