न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20WC 2024: इंग्लैंड ने बनाया नया रिकॉर्ड, 19 गेंद में जीता मैच, श्रीलंका को पीछे छोड़ा

T20WC 2024 में सुपर 8 में पहुँचने के प्रयासों में लगी इंग्लैंड ने वो कर दिखाया जो T20WC के इतिहास में अब तक कोई नहीं कर सका था। इंग्लैण्ड ने मात्र 19 गेंदों में मैच को अपने पक्ष में करके क्रिकेट इतिहास में नई इबारत लिख डाली।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 14 Jun 2024 6:11:39

T20WC 2024: इंग्लैंड ने बनाया नया रिकॉर्ड, 19 गेंद में जीता मैच, श्रीलंका को पीछे छोड़ा

T20WC 2024 में सुपर 8 में पहुँचने के प्रयासों में लगी इंग्लैंड ने वो कर दिखाया जो T20WC के इतिहास में अब तक कोई नहीं कर सका था। इंग्लैंड ने मात्र 19 गेंदों में मैच को अपने पक्ष में करके क्रिकेट इतिहास में नई इबारत लिख डाली।

इंग्लैंड ने T20WC 2024 में ओमान पर रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज की है। इंग्लिश टीम ने करो या मरो के मुकाबले में ओमान का 19 गेंद में ही काम तमाम कर दिया। बटलर एंड कंपनी ने पहले तो ओमान को महज 47 रन पर समेटा। फिर 101 गेंद बाकी रहते मैच अपने नाम कर लिया। यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में गेंद बाकी रहने के लिहाज से सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम था। श्रीलंका ने 2014 में नीदरलैंड को 90गेंद बाकी रहते हराया था।

इंग्लैंड ने इस जीत के साथ ही टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में पहुंचने की अपनी उम्मीद मजबूत कर ली है। इंग्लैंड की टीम अब अपने ग्रुप बी 3 अंक लेकर तीसरे नंबर पर आ गई है। इंग्लैंड से ज्यादा अंक ऑस्ट्रेलिया (6) और स्कॉटलैंड (5) के ही हैं। नामीबिया 2 अंक के साथ चौथे नंबर पर है। ओमान (0) की टीम अपने चारों मैच हार गई और पॉइंट टेबल में उसका खाता भी नहीं खुला।

स्पष्ट है सुपर-8 की रेस में बने रहने के लिए इंग्लैंड को ना सिर्फ जीत की जरूरत थी, बल्कि इसका अंतर भी बड़ा होना चाहिए था, तभी वह स्कॉटलैंड से नेट रनरेट में आगे निकलती। इंग्लैंड ने ऐसा ही किया। उसने ओमान को महज 13.2 ओवर में 47 रन पर ऑल आउट किया। इसके बाद महज 3.1 ओवर में 2 विकेट खोकर मैच जीत लिया। इस जीत के बाद उसके पॉइंट टेबल में 3 अंक हो गए हैं। इंग्लैंड (3.081) का नेट रनरेट भी अब स्कॉटलैंड (2.164) से बेहतर है।

इंग्लैंड के लिए इस मैच में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन लेग स्पिनर आदिल राशिद ने किया। उन्होंने 4 ओवर के अपने स्पेल में 11 रन देकर 4 विकेट झटके। उन्हें इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला। जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड ने 12-12 रन देकर 3-3 विकेट झटके। ओमान की ओर से सिर्फ एक शोएब खान (11) ही दोहरी रन संख्या छू सके।

आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरे इंग्लैंड ने तूफानी शुरुआत की। आईपीएल में केकेआर के लिए खेलने वाले ओपनर फिल सॉल्ट (12) ने पहली 2 गेंद पर छक्का लगाया और तीसरी गेंद पर आउट हो गए। कप्तान जॉस बटलर ने 8 गेंद में 24 रन की नाबाद पारी खेली। जॉनी बेयरस्टो ने 2 गेंद में 8 रन बनाए। विल जैक्स 5 रन बनाकर आउट हुए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल