Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 विश्व कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड का पलड़ा भारी, अगले साल करेगा पाकिस्तान का दौरा, ग्लेन मैक्सवेल...

अबु धाबी स्थित शेख जाएद क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार शाम 7.30 बजे से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 7वें टी20 विश्व का पहला सेमीफाइनल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 10 Nov 2021 11:57:28

T20 विश्व कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड का पलड़ा भारी, अगले साल करेगा पाकिस्तान का दौरा, ग्लेन मैक्सवेल...

अबु धाबी स्थित शेख जाएद क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार शाम 7.30 बजे से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 7वें टी20 विश्व का पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा। इंग्लैंड इससे पहले दो बार फाइनल खेल चुका है। उसने एक बार ट्रॉफी भी चूमी थी। इंग्लैंड ने 2010 में वेस्टइंडीज में आयोजित विश्व कप का खिताब ऑस्ट्रेलिया को हराकर जीता था। वर्ष 2016 में भारत में खेले गए फाइनल में उसे वेस्टइंडीज से हार मिली थी। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड ने आज तक इसका फाइनल नहीं खेला है।

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड अब तक 21 टी20 मैच में आमने-सामने हो चुके हैं। इनमें से 12 मैच इंग्लैंड, तो 7 न्यूजीलैंड ने जीते। दो मैच बेनतीजा रहे। ऐसे में आंकड़ों में इंग्लैंड का पलड़ा भारी है। टेस्ट में 105 बार भिड़ंत हुई है। इसमें से इंग्लैंड ने 48 तथा न्यूजीलैंड ने 11 मैच जीते। 46 टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुए। वनडे में 91 दफा इनका मुकाबला हुआ है। इसमें न्यूजीलैंड ने 43 तो इंग्लैंड ने 41 मौकों पर जीत दर्ज की। सात मैच बेनतीजा रहे। दोनों के बीच 2019 वनडे विश्व कप का फाइनल खेला गया था, जो बेहद रोमांचक था। इसमें इंग्लैंड ने बाजी मारी।


t20 world cup,semifinal,england,newealand,paksitan,australia,glenn maxwell,sports news in hindi इंग्लैंड अगले साल पाकिस्तान में टी20 और टेस्ट सीरीज खेलेगा

इंग्लैंड अगले साल सितंबर-अक्टूबर में पाकिस्तान का दौरा करेगा। दोनों के बीच 5 की जगह 7 टी20 मैच की सीरीज होगी। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम हैरिसन ने मंगलवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष रमीज राजा के साथ बैठक के बाद इस सीरीज के बारे में घोषणा की। सीरीज के बाद इंग्लैंड की टीम विश्व कप खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हो जाएगी। विश्व कप के बाद इंग्लैंड फिर से पाकिस्तान लौटकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगा, जो आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी।

उल्लेखनीय है कि यूएई में जारी टी20 विश्व कप से पहले इंग्लैंड की पुरुष और महिला टीम को पाकिस्तान का दौरा करना था। पुरुष टीम को 2 टी20 तथा महिला टीम को टी20 के अलावा टेस्ट खेलना था। इंग्लैंड ने सुरक्षा कारणों से दौरा टाल दिया था। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया ने भी पाकिस्तान दौरे के लिए सहमति दे दी है।


t20 world cup,semifinal,england,newealand,paksitan,australia,glenn maxwell,sports news in hindi अपनी शादी के कारण पाकिस्तान नहीं जाएंगे मैक्सवेल!

ऑस्ट्रेलियाई टीम अगले साल मार्च-अप्रैल में 24 साल बाद पाकिस्तान का दौरा करेगी। टीम के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के दौरे पर जाने को लेकर संशय है। मैक्सवेल निजी कारणों से यह दौरा मिस कर सकते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक मैक्सवेल ने कहा कि मैं पाकिस्तान दौरे पर जाऊंगा या नहीं इसका फैसला मेरी मंगेतर के हाथ में है क्योंकि उसी समय मेरी शादी भी होनी है। इस सवाल का जवाब देने के लिए मैं सही व्यक्ति नहीं हूं। कोरोना के कारण कई बार शादी की तारीख बदलने के बाद इस बार मेरी शादी आगे नहीं बढ़ने वाली है।

मार्च 2020 में मैक्सवेल ने भारतीय मूल की विनी रमन के साथ भारतीय परंपरा से सगाई की थी। विनी ने फोटो शेयर करते हुए यह जानकारी दी थी। विनी फार्मासिस्ट हैं और उन्होंने मैक्सवेल को तनाव से उबरने में मदद की है। हाल ही में विनी ने कहा था कि 2022 उनका साल होगा और वे शादी के लिए बेताब हैं। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान में तीन मार्च से तीन मैच की टेस्ट सीरीज, इसके बाद तीन वनडे और फिर एक टी20 खेलना है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology