न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 World Cup 2024: ICC ने किया ऐलान, सुपर 8 में आस्ट्रेलिया से होगा भारत का मुकाबला

आईसीसी की फैसले के बाद ये साफ हो गया है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मैच 24 जून को सेंट लूसिया के मैदान पर होगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 13 Jun 2024 12:46:51

T20 World Cup 2024: ICC ने किया ऐलान, सुपर 8 में आस्ट्रेलिया से होगा भारत का मुकाबला

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 के लिए अब तक तीन टीमों ने अपनी जगह को पक्का कर लिया है, जिसमें भारत के अलावा साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीम है। भारतीय टीम जहां Group A से क्वालीफाई की है तो वहीं अफ्रीका ग्रुप डी जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम Group B से अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई है। वहीं Super 8 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला होना भी तय हो चुका है जिसको लेकर आईसीसी ने भी अपनी तरफ से पुष्टि कर दी है। आईसीसी ने पहले ही ये साफ कर दिया था कि भारतीय टीम अपने ग्रुप में पहले 2 स्थानों में से किसी पर भी खत्म करेगी तब भी वह A 1 ही मानी जाएगी। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने ग्रुप में भले ही पहले स्थान पर खत्म करे लेकिन उसे B 2 टीम माना जाएगा।

आईसीसी की फैसले के बाद ये साफ हो गया है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मैच 24 जून को सेंट लूसिया के मैदान पर होगा। Super 8 में भारतीय टीम का ये तीसरा और आखिरी मुकाबला होगा इससे पहले उन्हें 2 और मैच खेलने होंगे जिसको लेकर अभी टीमों का तय होना बाकी है। टीम इंडिया सुपर 8 स्टेज में अपना पहला मैच 20 जून को बारबाडोस के मैदान पर खेलेगी जबकि इसके बाद उसे 22 जून को एंटिगुआ के मैदान पर अपना अगला मैच खेलना है। अभी भारतीय टीम को ग्रुप ए में अपना आखिरी मुकाबला खेलना बाकी है जिसमें उसका सामना कनाडा की टीम से होगा जो 15 जून को फ्लोरिडा के मैदान पर खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया अपने अगले सभी मैच वेस्टइंडीज में खेलने के लिए रवाना हो जाएगी।

भारतीय टीम का टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड देखा जाए तो वह अब तक बेहतर देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने कंगारू टीम के खिलाफ अब तक इस टूर्नामेंट के इतिहास में कुल 5 मैच खेले हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 3 मैच में जीत हासिल की है तो वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 2 मुकाबलों को अपने नाम किया है। साल 2010 के टी20 वर्ल्ड कप में जब भारत और ऑस्ट्रेलिया का सामना वेस्टइंडीज के ब्रिजटाउन स्टेडियम में हुआ था तो उसमें कंगारू टीम ने 49 रनों से मुकाबले को अपने नाम किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल