न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 विश्व कप : दिग्गजों से भरी इंडीज टीम की कप्तानी पोलार्ड को, इन्हें मिला अफगानी टीम का जिम्मा

टी20 विश्व कप के लिए दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज टीम का ऐलान कर दिया गया है। इंडीज ने 2012 और 2016 में वर्ल्ड कप जीता था। पहले से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 10 Sep 2021 12:05:40

T20 विश्व कप : दिग्गजों से भरी इंडीज टीम की कप्तानी पोलार्ड को, इन्हें मिला अफगानी टीम का जिम्मा

टी20 विश्व कप के लिए दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज टीम का ऐलान कर दिया गया है। इंडीज ने 2012 और 2016 में वर्ल्ड कप जीता था। पहले से अंतिम नंबर तक स्पेशलिस्ट खिलाड़ियों से भरी कैरेबियाई टीम हरफनमौला किरोन पोलार्ड की कप्तानी में खेलेगी। उपकप्तानी विकेटकीपर निकोलस पूरन को दी गई है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज 36 वर्षीय रवि रामपॉल की 6 साल बाद वापसी हुई है। उन्हें कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में शानदार प्रदर्शन करने का ईनाम मिला है। रामपॉल ने त्रिनबैगो नाइट राइडर्स की ओर से अब तक 7 मैच में 17 विकेट लिए हैं। नए चेहरे के रूप में रोस्टन चेज को मौका मिला है।

ग्रुप ऑफ डेथ में है दो बार की चैंपियन कैरेबियाई टीम

इंडीज ग्रुप ए में है। इस ग्रुप को ग्रुप ऑफ डेथ कहा जा रहा है। इसमें ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमें भी हैं। टीम अपने अभियान की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ 23 अक्टूबर को करेगी। कैरेबियाई टीम के सभी खिलाड़ी टी20 में अपनी छाप छोड़ चुके हैं। इनमें से कइयों ने आईपीएल में तगड़ा खेल दिखाया है।

टीम : किरोन पोलार्ड (कप्तान), निकोलस पूरन, फैबियन एलन, ड्वेन ब्रावो, रोस्टन चेज, आंद्रे फ्लेचर, क्रिस गेल, शिमरोन हेतमायर, एविन लुईस, ओबेड मैककॉय, रवि रामपॉल, आंद्रे रसैल, लेंडल सिमंस, ओशेन थॉमस, हेडन वॉल्श जूनियर।
रिजर्व खिलाड़ी : डेरेन ब्रावो, शेल्डन कॉटरेल, जेसन होल्डर, अकील होसेन।

t20 world cup,west indies,afghanistan,kieron pollard,rashid khan,mohammad nabi,ravi rampaul,chris gayle,sports news in hindi

अफगानिस्तान : राशिद ने छोड़ी कप्तानी, नबी को मिली बागडोर

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने टी20 विश्व कप के लिए 18 सदस्यीय टीम घोषित की, जिसमें राशिद खान कप्तान बनाए गए। हालांकि इसके थोड़ी देर बाद ही राशिद ने ट्विटर पर जानकारी दी कि उन्होंने कप्तानी छोड़ दी है। राशिद ने लिखा कि एक कप्तान और देश के जिम्मेदार नागरिक के तौर पर मुझे सलेक्शन टीम का हिस्सा होना चाहिए था। एसीबी और कमेटी ने मुझसे पूछे बगैर टीम घोषित की है। मैं तत्काल प्रभाव से टीम की कप्तानी छोड़ रहा हूं। देश के लिए खेलना हमेशा मेरा गर्व रहा है। अब मोहम्मद नबी को नया कप्तान बनाया गया है। राशिद और नबी आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते नजर आते हैं।

टीम : राशिद खान, असगर अफगान, मोहम्मद नबी, हजरतुल्ला जजई, हशमतुल्ला शहीदी, मोहम्मद शहजाद, मुजीब उर रहमान, उस्मान गनी, रहमानुल्ला गुरबाज, नजीबुल्ला जादरान, करीम जनत, गुलबदीन नैब, नवीन उल हक, हामिद हसन, दौलत जादरान, शरफुद्दीन अशरफ, शापूर जादरान और कैस अहमद।
रिजर्व : फरीद अहमद मलिक, अफसर जजई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत