न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शमी को ट्रोल करने वालों को कोहली ने दिया यह करारा जवाब, हार्दिक को खिलाने पर कही यह बात

भारत को टी20 विश्व कप के सुपर 12 के ग्रुप 2 के अपने दूसरे मुकाबले में रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है। इससे पहले शनिवार को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 30 Oct 2021 9:05:39

शमी को ट्रोल करने वालों को कोहली ने दिया यह करारा जवाब, हार्दिक को खिलाने पर कही यह बात

भारत को टी20 विश्व कप के सुपर 12 के ग्रुप 2 के अपने दूसरे मुकाबले में रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है। इससे पहले शनिवार को भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर मोहम्मद शमी को लेकर उठे सवालों का जवाब दिया। पाकिस्तान से हार के बाद तेज गेंदबाज शमी की हुई ऑनलाइन ट्रोलिंग के मुद्दे पर कोहली भड़के हुए दिखे। कोहली ने कहा कि बतौर खिलाड़ी हमारा काम है खेलना। बाहर लोग क्या बोलते हैं हम उस पर ध्यान नहीं देते। हमारा फोकस पूरी तरह से मैच पर है ना कि इस तरह के ड्रामे को तवज्जो देना। सोशल मीडिया पर कुछ लोग हैं जो अपनी पहचान छिपाकर इस तरह की हरकत करते हैं, आज के दौर में ये चीजें आम हैं।

जब वे हम पर इस तरह से लांछन लगाते हैं तो हमारा ध्यान इस पर होता है कि हम अपने ड्रेसिंग रूम के माहौल को अच्छा बनाए रखें। बाहर जो भी नौटंकी होती है वो पूरी तरह से वैसे लोगों की मानसिकता को बताती है जो इस तरह की हरकत करते हैं। किसी भी व्यक्ति को उसके धर्म के आधार पर टारगेट नहीं किया जा सकता। अगर किया जाता है तो ये सरासर गलत है। मैंने कभी ऐसा व्यवहार किसी के साथ नहीं किया लेकिन कुछ लोगों का काम ही यही है। शमी टीम इंडिया के अहम अंग हैं। उन्होंने हमें कई मैच जिताए हैं।

t20 world cup,virat kohli,mohammad shami,hardik pandya,trent boult,sports news in hindi

मुझमें और हार्दिक में से कोई एक निभा सकता है छठे गेंदबाज की भूमिका : कोहली

कोहली ने आगे कहा कि फिर भी शमी के खेल में किसी को वो बात नहीं दिखती जो दिखनी चाहिए तो उनका मैं कुछ नहीं कर सकता। और ना ही वैसे लोगों के लिए मैं अपना वक्त बर्बाद करना चाहता हूं। हम शमी के साथ 200 फीसदी खड़े रहेंगे। और बाहरी लोगों के बर्ताव का हमारे संबंधों पर असर नहीं पड़ सकता। उल्लेखनीय है कि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 10 विकेट से हार मिली थी। शमी ने 3.5 ओवर में 43 रन लुटाए थे। इस बीच कोहली ने हार्दिक की फिटनेस पर अपडेट दिया है।

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए थे। हार्दिक फील्डिंग के लिए भी मैदान में नहीं आ सके थे। ऐसे में तब से उनकी फिटनेस पर सवाल है। कोहली ने कहा कि हार्दिक पूरी तरह फिट हैं। मुझमें और हार्दिक में से कोई एक टीम का छठा गेंदबाज बन सकता है लेकिन 6 गेंदबाज से ही जीत की कोई गारंटी नहीं है। हालांकि कोहली ने शार्दुल ठाकुर की भी तारीफ की लेकिन उन्हें अंतिम एकादश में शामिल करने के बारे में साफ तौर पर कुछ नहीं कहा। शार्दुल को भी बतौर ऑलराउंडर मौका मिल सकता है।

t20 world cup,virat kohli,mohammad shami,hardik pandya,trent boult,sports news in hindi

कोहली ने बोल्ट की चुनौती पर दी यह रिएक्शन

न्यूजीलैंड के गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने शनिवार को कहा कि वे अहम मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों की कमजोरी का फायदा उसी तरह से उठा सकेंगे, जैसा पाकिस्तान के शाहीन शाह आफरीदी ने किया था। बोल्ट भी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और पिछले मैच में भारतीय बल्लेबाजों को बाएं हाथ के ही तेज गेंदबाज शाहीन को खेलने में परेशानी हुई थी। बोल्ट इसी का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। शाहीन ने रोहित शर्मा, लोकेश राहुल व कोहली के विकेट निकाले थे।

कोहली ने बोल्ट के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। कोहली ने कहा कि कि हम बोल्ट को काफी पहले से खेल रहे हैं। ऐसे में हमें उनके खिलाफ कोई दिक्कत नहीं होगी। हम जानते हैं कि हमें उन्हें कैसे खेलना है। टीम इंडिया वापसी करेगी। टीम के क्रिकेटर्स को पता है कि कैसे वापसी करनी है। उल्लेखनीय है कि बोल्ट आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम के सदस्य हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत