न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 विश्व कप : कोहली ने बताया कैसे मिलेगी धोनी से मदद, गांगुली ने कहा, ट्रॉफी जीतने के लिए...

ओमान और यूएई में रविवार (17 अक्टूबर) से टी20 विश्व कप शुरू होने जा रहा है। इस बार भी भारत को खिताब का प्रबल दावेदार माना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 16 Oct 2021 8:35:08

T20 विश्व कप : कोहली ने बताया कैसे मिलेगी धोनी से मदद, गांगुली ने कहा, ट्रॉफी जीतने के लिए...

ओमान और यूएई में रविवार (17 अक्टूबर) से टी20 विश्व कप शुरू होने जा रहा है। इस बार भी भारत को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। एक दिन पहले यूएई में ही खत्म हुए आईपीएल-14 के माध्यम से टीम इंडिया के अधिकतर सदस्यों की बढ़िया प्रेक्टिस हो गई है। विराट कोहली टी20 फॉर्मेट में अंतिम बार भारतीय टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। कोहली ने शनिवार को कहा कि टीम के 'मेंटर' महेंद्र सिंह धोनी की मौजूदगी, व्यवहारिक सलाह और जटिल बारीकियों पर नजर से विश्व कप में उनकी टीम का आत्मविश्वास बढ़ेगा। धोनी को पिछले महीने ही बीसीसीआई ने विश्व कप के लिए मेंटर नियुक्त किया था। कोहली ने आईसीसी द्वारा आयोजित मीडिया सत्र में धोनी की नियुक्ति पर खुशी जताई।

कोहली ने कहा कि धोनी के पास अपार अनुभव है। वे खुद भी काफी रोमांचित हैं। वे हमेशा ही हम सबके लिए मेंटर रहे हैं। अपने करियर की शुरुआत में ही इतना बड़ा टूर्नामेंट खेल रहे युवाओं को काफी फायदा मिलेगा। जटिल बारीकियों पर उनकी नजर और व्यवहारिक सलाह से हमें खेल को एक या दो प्रतिशत बेहतर करने में मदद मिलेगी। उनके आने से मैं बहुत खुश हूं। उनकी मौजूदगी से मनोबल और आत्मविश्वास दोनों बढ़ेगा। उल्लेखनीय है कि धोनी की कप्तानी में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर चौथी बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है। धोनी ने भारत के लिए 6 टी20 विश्व कप में कप्तानी की है, जिनमें से एक बार भारत चैंपियन और एक दफा रनरअप रहा।

t20 world cup,virat kohli,ms dhioni,sourav ganguly,babar azam,india,pakistan,sports news in hindi

गांगुली ने कहा, भारतीय टीम में प्रतिभा मौजूद है...

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने शनिवार को कहा कि भारतीय टीम में टी20 विश्व कप के उचित दावेदार के रूप में हर तरह की प्रतिभा मौजूद है और ट्रॉफी जीतने के लिए बस थोड़ी परिपक्वता दिखाने की जरूरत है। भारत का पहला मैच 24 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा। गांगुली ने कहा कि आप आसानी से चैम्पियन नहीं बनते और आप सिर्फ टूर्नामेंट में प्रवेश से भी चैम्पियन नहीं बनते इसलिए आपको एक प्रक्रिया से गुजरना होगा और उन्हें परिपक्वता दिखानी होगी।

टीम में प्रतिभा मौजूद है, उनके पास इस स्तर पर रन जुटाने और विकेट चटकाने के लिए शानदार खिलाड़ी मौजूद हैं। उन्हें विश्व कप जीतने के लिए मानसिक रूप से अच्छी स्थिति में होना चाहिए। टीम को सीधे खिताब का लक्ष्य बनाने के बजाय प्रत्येक मैच जीतने पर ध्यान देना चाहिए। महत्वपूर्ण चीज गेंदबाज के हाथों से निकलकर आ रही अगली गेंद को खेलना है और लगातार ऐसा करते रहना है जब तक कि आप फाइनल में नहीं पहुंच जाते।

t20 world cup,virat kohli,ms dhioni,sourav ganguly,babar azam,india,pakistan,sports news in hindi

बाबर आजम की नजर में ये दो रहेंगे विश्व कप के सितारे

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का मानना है कि केन विलियमसन और उनकी टीम के तेज गेंदबाज हसन अली टी20 विश्व कप में सबसे दमदार प्रदर्शन करते दिखाई देंगे। आईसीसी द्वारा आयोजित की गई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाबर ने कहा कि विलियमसन बल्लेबाज के तौर पर और हसन अली का गेंदबाजी में यह सबसे सफल टी20 विश्व कप रह सकता है। बाबर ने कहा कि अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व की बात है और यहां पर कप्तान के तौर पर बैठकर मुझे काफी गर्व महसूस हो रहा है।

यह एक नया चैलेंज है और मुझे भरोसा है कि हम बेहतर प्रदर्शन करेंगे। जाहिर तौर पर अच्छा प्रदर्शन आपको कॉन्फिडेंस देता है। और यह काफी अच्छी बात है कि मैं वर्ल्ड कप से पहले अच्छी फॉर्म में हूं। दूसरी ओर, श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका के मुताबिक इस विश्व कप में रोहित शर्मा के बल्ले से सबसे ज्यादा रन निकलेंगे और राशिद खान गेंद से कमाल दिखा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत