Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 WC : गावस्कर ने ईशान को लेकर दी यह सलाह, वीरू ने बताई ये गलती, ब्रेट ली ने कहा...

टीम इंडिया को टी20 विश्व कप के सुपर 12 के दूसरे ग्रुप के अपने तीसरे मैच में आज बुधवार (3 नवंबर) को अफगानिस्तान से खेलना है। मुकाबला...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 03 Nov 2021 12:50:23

T20 WC : गावस्कर ने ईशान को लेकर दी यह सलाह, वीरू ने बताई ये गलती, ब्रेट ली ने कहा...

टीम इंडिया को टी20 विश्व कप के सुपर 12 के दूसरे ग्रुप के अपने तीसरे मैच में आज बुधवार (3 नवंबर) को अफगानिस्तान से खेलना है। मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से मैच गंवा चुकी भारतीय टीम को सेमीफाइनल की उम्मीद बनाए रखने के लिए हर हाल में जीतना होगा। बड़े अंतर से जीतने पर भारत को ज्यादा फायदा रहेगा। इस बीच पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने आज तक के साथ बातचीत में कहा कि बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन को फिनिशर की भूमिका निभानी चाहिए।

ईशान ओपन करते हुए बेहतर बल्लेबाजी नहीं कर पाते हैं। ओपनिंग रोहित शर्मा और लोकेश राहुल को ही करनी चाहिए। सूर्यकुमार यादव अगर फिट हैं तो फिर उन्हें जरूर इस मैच में खिलाएं। विराट कोहली तीसरे नंबर पर आएंगे। चौथे या पांचवें नंबर पर ईशान को भेजा जाएगा। जब तक वे आएंगे 4-5 ओवर ही बचे होंगे और वे बल्ला तेजी से घुमा सकते हैं।


t20 world cup,sunil gavaskar,virender sehwag,brett lee,ishan kishan,sports news in hindi वीरेंद्र सहवाग को इसलिए याद आया 2007 का विश्व कप

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा को ओपनिंग न कराते हुए नंबर 3 (वन डाउन) पोजिशन पर भेजा था। ओपनिंग की जिम्मेदारी लोकेश राहुल और ईशान किशन को दी गई। पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने इस कदम की आलोचना की है। सहवाग ने क्रिकबज से बातचीत में कहा कि वर्ष 2007 वनडे विश्व कप में हमने दो गलतियां की थीं। पहली, जब हम अच्छी तरह से चेज कर रहे थे और लगातार 17 मैच जीत चुके थे, लेकिन जब विश्व कप आया तो हमारे कोच ने कहा कि हमें बल्लेबाजी अभ्यास की जरूरत है।

मैंने कहा कि हमें दो मैच जीतने दीजिए और इसके बाद हमारे पास छह मैच होंगे बल्लेबाजी का अभ्यास करने के लिए, लेकिन उन्होंने ना कह दिया। दूसरी गलती ये थी कि जब सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की सलामी जोड़ी अच्छा कर रही थी तो उसे तोड़ने की क्या जरूरत थी। आपने ये क्यों कहा कि अगर सचिन मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं तो आप कंट्रोल कर सकते हैं, जबकि हमारे पास पहले से तीन खिलाड़ी राहुल द्रविड़, युवराज सिंह और एमएस धोनी थे। आपको चौथे की जरूरत क्यों थी? सचिन ने नंबर-4 (सैकंड डाउन) पर बल्लेबाजी की और आपने देखा क्या हुआ। ये कदम विफल रहा क्योंकि सचिन ने अपने करियर में अधिकतर समय ओपनिंग ही की थी। जब टीमें रणनीति बदलती हैं, यहीं गलतियां कर देती हैं। जब आपके पास साबित किया हुआ फॉर्मूला है तो इसे बदलने की क्या जरूरत है।


t20 world cup,sunil gavaskar,virender sehwag,brett lee,ishan kishan,sports news in hindi ऑस्ट्रेलिया के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों को करना होगा अच्छा प्रदर्शन : ली

ऑस्ट्रेलिया के दाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली को भरोसा है कि कंगारू टीम इंग्लैंड के हाथों करारी हार से उबरकर टी20 विश्व कप में वापसी करने में सफल रहेगी, लेकिन इसके लिए उसके टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। ली ने आईसीसी की वेबसाइट पर कॉलम में लिखा कि इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेजोड़ प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलिया के लिए निराश होने वाली स्थिति नहीं है। मैं चीजों को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखने की कोशिश करता हूं। बहुत सारे लोग कह रहे हैं, ‘उसे टीम में नहीं होना चाहिए’, ‘उसे बल्लेबाजी नहीं करनी चाहिए।
और ऐसी ही कई बातें।’

हिंदी में कहा जाता है, आराम से, आराम से। इसका मतलब है सहज होकर, धैर्यपूर्वक आगे बढ़ना। शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस जैसे खिलाड़ियों को रन बनाने होंगे। वे पहले दो मैच में अच्छी फॉर्म में थे, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ चूक गए और यह खेल का हिस्सा है। ली ने इंग्लैंड और पाकिस्तान को खिताब का प्रबल दावेदार बताया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology