न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 WC : दक्षिण अफ्रीका ने एक गेंद पहले श्रीलंका से जीता रोमांच, वानिंदु हसरंगा ने बनाई हैट्रिक

दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में टी20 विश्व कप के सुपर-12 के ग्रुप 1 के मुकाबले में श्रीलंका को एक गेंद पहले चार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 30 Oct 2021 9:05:07

T20 WC : दक्षिण अफ्रीका ने एक गेंद पहले श्रीलंका से जीता रोमांच, वानिंदु हसरंगा ने बनाई हैट्रिक

दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में टी20 विश्व कप के सुपर-12 के ग्रुप 1 के मुकाबले में श्रीलंका को एक गेंद पहले चार विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल की दौड़ में बना हुआ है, जबकि श्रीलंका की राह मुश्किल हो गई है। दक्षिण अफ्रीका की यह तीन मैच में दूसरी जीत है। इससे पहले उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार मिली थी, जबकि उसने वेस्टइंडीज को मात दी थी। अफ्रीका को अब इंग्लैंड व बांग्लादेश से खेलना है। दूसरी ओर, श्रीलंका की तीन मैच में यह दूसरी हार है। उसे बांग्लादेश के खिलाफ जीत मिली थी, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने शिकस्त दी थी।

चलिए अब बात करते हैं आज खेले गए मैच की। दक्षिण अफ्रीका को 143 रन का लक्ष्य मिला जो उसने 19.5 ओवर में पा लिया। कप्तान तेम्बा बावुमान ने 46 गेंद पर एक चौके व एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 46 रन जुटाए। डेविड मिलर 13 गेंद पर 23 और कागिसो रबाडा 7 गेंद पर 13 रन बनाकर नाबाद लौटे। लाहिरु कुमारा द्वारा डाले गए पारी के आखिरी ओवर में अफ्रीका को 15 रन चाहिए थे। मिलर ने दो छक्के लगाए, जबकि रबाडा ने चौका लगाकर जीत दिला दी।

t20 world cup,south africa,sri lanka,tabraiz shamsi,wanindu hasaranga,sports news in hindi

तीन विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने तबरेज शम्सी

एडन मार्कराम ने 19, रेसी वान डर डुसेन ने 16, विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक ने 12 व रीजा हेंड्रिक्स ने 11 रन का योगदान दिया। श्रीलंका की ओर से वानिंदु हसरंगा ने तीन और दुष्मांथा चमीरा ने दो विकेट लिए। इससे पहले अफ्रीका ने टॉस जीतकर श्रीलंका को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। श्रीलंका की पूरी टीम 20 ओवर में 142 रन बनाकर सिमट गई। ओपनर पाथुम निसांका ने 58 गेंद पर छह चौकों व तीन छक्कों की मदद से 72 रन ठोके। असालंका ने 14 गेंद पर दो चौकों व एक छक्के के सहारे 21 रन बटोरे। कप्तान दासुन शनाका ने 11 रन की पारी खेली। इन तीन के अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंक में नहीं पहुंच पाया। बाएं हाथ के स्पिनर तबरेज शम्सी व ड्वेन प्रिटोरियस ने 3-3 और एनरिक नॉर्त्जे ने दो विकेट झटके। शम्सी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। शम्सी आईसीसी टी20 रैंकिंग में नं.1 गेंदबाज हैं।

t20 world cup,south africa,sri lanka,tabraiz shamsi,wanindu hasaranga,sports news in hindi

टी20 विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले तीसरे गेंदबाज हैं हसरंगा

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रीलंकाई लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने लगातार तीन गेंद पर विकेट लेकर हैट्रिक अपने नाम की। हसरंगा ने पारी के 18वें ओवर में यह कारनामा किया। हसरंगा ने सबसे पहले 15वें ओवर की अंतिम गेंद पर मार्कराम को अपना शिकार बनाया। इसके बाद उन्होंने 18वें ओवर की पहली गेंद पर बावुमा और अगली गेंद पर प्रिटोरियस को आउट कर इतिहास रच दिया। हसरंगा टी20 विश्व कप में हैट्रिक चटकाने वाले कुल तीसरे और श्रीलंका के पहले बॉलर हैं। हसरंगा से पहले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली (2007) और आयरलैंड के तेज गेंदबाज कर्टिस कैंफर भी यह कमाल कर चुके हैं। कैंफर ने तो इसी विश्व कप में नीदरलैंड्स के खिलाफ लगातार चार गेंद पर विकेट लिए थे। उल्लेखनीय है कि हसरंगा आईपीएल-14 के यूएई चरण के लिए आरसीबी की टीम में चुने गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत