न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 विश्व कप : अभ्यास मैच में दक्षिण अफ्रीका-इंग्लैंड जीते, श्रीलंका ने सुपर-12 में बनाई जगह

टी20 विश्व कप के अभ्यास मैच में दक्षिण अफ्रीका ने बुधवार को दाएं हाथ के बल्लेबाज रासी वान डर डुसैन के तूफानी शतक की बदौलत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 21 Oct 2021 11:00:34

T20 विश्व कप : अभ्यास मैच में दक्षिण अफ्रीका-इंग्लैंड जीते, श्रीलंका ने सुपर-12 में बनाई जगह

टी20 विश्व कप के अभ्यास मैच में दक्षिण अफ्रीका ने बुधवार को दाएं हाथ के बल्लेबाज रासी वान डर डुसैन के तूफानी शतक की बदौलत पाकिस्तान को अंतिम गेंद पर 6 विकेट से हरा दिया। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने फखर जमां (52), शोएब मलिक (28) और आसिफ अली (32) की पारियों की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 186/6 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके जबकि केशव महाराज और एनरिक नॉर्त्जे को 1-1 विकेट मिला।

जवाब में अफ्रीका ने तगड़ी बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। हसन अली द्वारा डाले गए आखिरी ओवर में टीम को 19 रन की जरूरत थी। डुसैन ने पहली गेंद तथा डेविड मिलर ने तीसरी गेंद पर छक्का जड़ दिया। आखिरी दो गेंद पर दो चौके लगा डुसैन ने जीत दिला दी। डुसैन ने 51 गेंद में नाबाद 101 रन बनाए। उनकी पारी 10 चौके और 4 छक्के शुमार रहे। कप्तान तेम्बा बावुमा ने 42 गेंद में 46 रन बटोरे।

t20 world cup,south africa,pakistan,newzealand,england,sri lanka,ireland,sports news in hindi

इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 13 रन से हराया, बटलर का अर्धशतक

अबु धाबी में बुधवार को खेले गए एक और अभ्यास मैच में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 13 रन से हरा दिया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 163 रन बनाए। विकेटकीपर जोस बटलर ने 51 गेंद में 11 चौकों और दो छक्कों की मदद से 73 रन ठोके। जॉनी बेयरस्टो (21 गेंद में 30 रन) और सैम बिलिंग्स (17 गेंद में नाबाद 27 रन) ने भी उपयोगी पारियां खेली। लेग स्पिनर ईश सोढ़ी ने 26 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19.2 ओवर में 150 रन पर सिमट गई। मार्टिन गुप्टिल ने 20 गेंद में 41 रन बनाए। ईश सोढ़ी (नाबाद 25) और टोड एस्टल (16) ने अंतिम विकेट के लिए 47 रन जोड़े। तेज गेंदबाज मार्क वुड ने 23 रन देकर चार जबकि लेग स्पिनर आदिल राशिद ने 18 रन देकर तीन विकेट अपनी झोली में डाले। इंग्लैंड को पहले अभ्यास मैच में भारत और न्यूजीलैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

t20 world cup,south africa,pakistan,newzealand,england,sri lanka,ireland,sports news in hindi

श्रीलंका ने आयरलैंड को 70 रन से रौंदा, हसारंगा-निसांका की फिफ्टी

श्रीलंका ने वानिंदु हसारंगा डिसिल्वा (71) और पाथुम निसांका (61) के अर्धशतकों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से बुधवार को टी20 विश्व कप के पहले दौर के ग्रुप ए मैच में आयरलैंड को 70 रन से रौंद दिया। इसके साथ ही श्रीलंका ने सुपर-12 के लिए क्वालिफाई कर लिया। उसका अभी एक मैच और बचा है। ग्रुप से दो टॉप टीमें सुपर-12 में पहुंचेंगी। ग्रुप की दो अन्य टीम नीदरलैंड्स और नामीबिया हैं।

इससे पहले श्रीलंका ने खराब शुरूआत से उबरते हुए हसारंगा और निसांका के बीच चौथे विकेट के लिए 123 रन की साझेदारी की मदद से सात विकेट पर 171 रन बनाए। कप्तान दासुन शनाका ने नाबाद 21 रन का योगदान दिया। जवाब में आयरिश टीम 18.3 ओवर में 101 रन पर ही ढेर हो गई। कप्तान एंडी बालबिर्नी ने 41 और कर्टिस कैम्फर ने 24 रन बनाए। महीश थीक्षणा ने 17 रन देकर तीन विकेट लिए। चामिका करूणारत्ने और लाहिरू कुमारा को 2-2 विकेट मिले। अब आयरलैंड और नामीबिया मैच का विजेता सुपर-12 में जाएगा। नीदरलैंड्स का दो हार के साथ सफर खत्म हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत