Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 विश्व कप : कोहली-गांगुली की मुलाकात, गंभीर ने बताए ये सेमीफाइनलिस्ट, मोर्गन ने कहा...

भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल इंग्लैंड में पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेलने में व्यस्त है। उसने धांसू प्रदर्शन कर 1-0 की बढ़त भी बना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 20 Aug 2021 9:49:59

T20 विश्व कप : कोहली-गांगुली की मुलाकात, गंभीर ने बताए ये सेमीफाइनलिस्ट, मोर्गन ने कहा...

भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल इंग्लैंड में पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेलने में व्यस्त है। उसने धांसू प्रदर्शन कर 1-0 की बढ़त भी बना ली है। नॉटिंघम टेस्ट ड्रॉ रहा, जबकि लॉर्ड्स टेस्ट में भारत को 151 रन से जीत मिली। इस बीच इंग्लैंड में मौजूद बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दूसरे टेस्ट के दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ औपचारिक बैठक की, जिसमें टी20 विश्व कप से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा कि ‘हां, बीसीसीआई के अधिकारियों ने कोहली से मुलाकात की लेकिन उनके बीच बातचीत का ब्योरा देना उचित नहीं होगा। टी20 विश्व कप में बहुत कम समय बचा है तथा भारत को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल-14) से पहले लिमिटेड ओवर्स का कोई मैच नहीं खेलना है। इसलिए यह चर्चा काफी हद तक विश्व कप के लिए खाका तैयार करने से ही जुड़ी रही। भारत 14 सितंबर तक टेस्ट सीरीज खेलेगा और इसके बाद खिलाड़ी आईपीएल में व्यस्त हो जाएंगे। उल्लेखनीय है कि विश्व कप का आयोजन 17 अक्टूबर से यूएई में होगा।


गौतम गंभीर के हिसाब से ये 4 देश खेलेंगे सेमीफाइनल

बाएं हाथ के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली 4 टीमों के नाम बताए हैं। गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए कहा कि विश्व कप में भारत, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में जगह बनाएंगे। गंभीर के अनुसार ग्रुप 1 से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज, तो ग्रुप 2 से टीम इंडिया और कीवी टीम अंतिम चार में जगह बना सकती है।

ग्रुप 1 में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीमें मौजूद हैं, लेकिन हालिया प्रदर्शन देखते हुए गंभीर ने इंग्लैंड और इंडीज को अंतिम-4 में जगह बनाने लायक समझा है। गंभीर ने सभी टीमों को अफगानिस्तान से सावधान रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि राशिद खान के नेतृत्व वाली टीम को कोई भी हल्के में न ले। मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान और कप्तान राशिद खान ने दुनियाभर की टी20 लीग में अच्छा प्रदर्शन किया है।


हमारी सबसे बड़ी मजबूती निरंतरता : मोर्गन

इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा कि उनकी टीम अच्छी लय हासिल कर रही है जिससे उन्हें टी20 विश्व कप में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। इंग्लैंड ने 2010 में विश्व कप जीता था जबकि पिछली बार वर्ष 2016 में खेले गए विश्व कप के फाइनल में वह वेस्टइंडीज से हार गया था। मोर्गन ने कहा कि टीम पिछले दो वर्षों में जिस तरह से खेल रही है, उसके लिए इसी लय में खेलते रहना महत्वपूर्ण होगा।

मुझे लगता है कि हमारी सबसे बड़ी मजबूती निरंतरता है जिससे हम पिछले 2 वर्षों से खेल रहे हैं। मुझे लगता है कि टी20 क्रिकेट में खेल बड़ी तेजी से बदल सकता है और हमारे ग्रुप में काफी प्रतिभाशाली टीमें हैं। मुझे लगता है कि हमारे लिए प्रत्येक मैच महत्वपूर्ण होगा। मुझे लगता है कि हम अच्छी लय हासिल कर रहे हैं और इसमें हमारे लिए सबसे अच्छी चीज है कि हम लगातार बेहतर होने की कोशिश कर रहे हैं और सीख भी रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology