न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 WC : पाक सेमीफाइनल में, बाबर-रिजवान ने बनाए रिकॉर्ड, ये है पाक-नामीबिया के कप्तानों की रिएक्शंस

ओपनर बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के शानदार अर्धशतक और गेंदबाजों के एक और शानदार प्रदर्शन से पाकिस्तान ने यहां...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 03 Nov 2021 11:33:41

T20 WC : पाक सेमीफाइनल में, बाबर-रिजवान ने बनाए रिकॉर्ड, ये है पाक-नामीबिया के कप्तानों की रिएक्शंस

ओपनर बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के शानदार अर्धशतक और गेंदबाजों के एक और शानदार प्रदर्शन से पाकिस्तान ने यहां मंगलवार को टी20 विश्व कप के सुपर 12 के ग्रुप 2 के मुकाबले में नामीबिया को 45 रन से हराया। इसके साथ ही पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच गया है। यह पाकिस्तान की लगातार चौथी जीत है। पाकिस्तान ने इससे पहले भारत, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान को भी आसानी से हराया था। मौजूदा फॉर्म देखते हुए पाकिस्तान खिताब का प्रबल दावेदार बन गया है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) 10 साल से भी ज्यादा समय से उसका होम ग्राउंड है। दूसरी ओर, यह नामीबिया की तीन मैच में दूसरी हार है और उसे सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए अगले दोनों मैच जीतने के साथ अन्य मुकाबलों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा।

बहरहाल मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बाबर और रिजवान ने धीमी शुरुआत की, लेकिन बाद में पारी में धमाका किया। पाकिस्तान 189/2 रन का विशाल स्कोर बनाने में सफल रहा। मैन ऑफ द मैच रिजवान ने 50 गेंद पर आठ चौकों व चार छक्कों की मदद से नाबाद 79 और बाबर ने 49 गेंद पर सात चौकों की बदौलत 70 रन ठोके। मोहम्मद हफीज 16 गेंद पर पांच चौकों की मदद से 32 रन बनाकर नाबाद लौटे। फखर जमां पांच रन पर आउट हुए। जवाम में नामीबिया पांच विकेट पर 144 रन ही बना पाया। क्रेग विलियम्स ने 40, डेविड विज ने नाबाद 43 नाबाद रन जुटाए। हसन अली, इमाद वसीम, हारिस रऊफ व शादाब खान ने 1-1 विकेट लिया।

t20 world cup,pakistan,namibia,babar azam,mohammad rizwan,sports news in hindi

बाबर-रिजवान के नाम टी20 में सर्वाधिक 5 शतकीय साझेदारियों का रिकॉर्ड

सलामी जोड़ी के रूप में कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के बीच 86 गेंद में 113 रन की साझेदारी देखने को मिली। इसके साथ ही बाबर व रिजवान के नाम अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक 5 शतकीय साझेदारी का रिकॉर्ड हो गया। दूसरे नंबर पर भारत के शिखर धवन व रोहित शर्मा तथा न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल व केन विलियमसन की जोड़ी है। दोनों ने 4-4 मौकों पर शतकीय भागीदारी निभाई है। बाबर-रिजवान टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक साल में 1000 रन बनाने वाली पहली जोड़ी बन गई। इससे पहले कोई भी जोड़ी यह कमाल नहीं कर पाई।

टेस्ट क्रिकेट में 1964 में ऑस्ट्रेलिया के बिल लॉरी और बॉब सिम्पसन तथा वनडे क्रिकेट में भी ऑस्ट्रेलिया के ही डेविड बून और ज्यॉफ मार्श की जोड़ी ने 1986 में यह आंकड़ा पहली बार छुआ था। इसके अलावा बाबर एक साल में टी20 में 1000 रन बनाने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन व भारतीय कप्तान विराट कोहली को पछाड़ा। विलियमसन ने साल 2018 में 986 और कोहली ने 2016 व 2019 में 973 व 930 रन जुटाए थे।

t20 world cup,pakistan,namibia,babar azam,mohammad rizwan,sports news in hindi

फील्डिंग से नाखुश नजर आए पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम

जीत के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा कि अल्लाह का शुक्र है हमने अच्छा किया, आज हम एक अलग योजना के साथ उतरे थे कि पहले बल्लेबाजी की जाए और उसमें भी हम कामयाब रहे। हसन अली को हमने कंडीशन के हिसाब से चेंज किया और नई गेंद से उनसे गेंदबाजी कराई। दूसरे हाफ में ओस की वजह से फील्डर्स को थोड़ी परेशानी हो रही थी लेकिन ये कोई बड़ा मसला नहीं है क्योंकि बड़े टूर्नामेंट में आप इसे बहाना नहीं बना सकते।

हम जैसा क्रिकेट खेल रहे हैं हम इसी को जारी रखेंगे और सेमीफाइनल में भी हम अपना 100 फीसदी देंगे। नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरासमस ने कहा कि हमें शुरू से ही पता था कि पाकिस्तान की टीम विश्व स्तरीय है, वे खिताब के दावेदार लग रहे हैं। हमें पता था कि हमें कड़ी चुनौती देनी होगी और मुझे लगता है कि हमने काफी समय तक ऐसा किया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत