न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 WC : पाकिस्तान ने लगाई हैट्रिक, बाबर ने कोहली को पछाड़ा, राशिद ने बनाया यह रिकॉर्ड

पाकिस्तान ने शुक्रवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 12 के ग्रुप 2 के मैच में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 30 Oct 2021 12:19:52

T20 WC : पाकिस्तान ने लगाई हैट्रिक, बाबर ने कोहली को पछाड़ा, राशिद ने बनाया यह रिकॉर्ड

पाकिस्तान ने शुक्रवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 12 के ग्रुप 2 के मैच में अफगानिस्तान को 6 गेंद पहले 5 विकेट से हरा दिया। यह पाकिस्तान की लगातार तीसरी जीत है और उसका सेमीफाइनल खेलना लगभग तय हो गया है। पाकिस्तान ने इससे पहले भारत और न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीमों को मात दी थी। पाकिस्तान को अब स्कॉटलैंड और नामीबिया से खेलना है। दूसरी ओर यह अफगानिस्तान का दूसरा मैच था। इससे पहले उसने स्कॉटलैंड को 130 रन से करारी मात दी थी। अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

उसने कप्तान मोहम्मद नबी (32 गेंद, 35 रन) और गुलबदीन नैब (25 गेंद, 35 रन) की बेहतरीन पारियों के दम पर 20 ओवर में 147/6 रन बनाए। नजीबुल्लाह जादरान ने 22 और करीम जनत ने 15 रन का योगदान दिया। इमाद वसीम ने दो, जबकि शाहीन शाह आफरीदी, हारिस रऊफ, हसन अली और शादाब खान ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में पाकिस्तान ने 19 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान बाबर आजम ने 47 गेंद में 51 रन जुटाए। फखर जमां ने 30 और आसिफ अली ने नाबाद 25 रन की पारी खेली। खास बात ये है कि आसिफ ने 19वें ओवर में 4 छक्के लगा टीम को जीत दिला दी।

t20 world cup,pakistan,afghanistan,babar azam,rashid khan,sports news in hindi

बाबर टी20 में बतौर कप्तान 1000 रन पूरे करने वाले सबसे तेज बल्लेबाज

दाएं हाथ के दिग्गज पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान एक खास उपलब्धि हासिल की। वे टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले कप्तान बन गए हैं। बाबर ने इस मामले में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ा। बाबर ने 26 पारियों में यह आंकड़ा छुआ, जबकि कोहली को इसके लिए 30 पारियां खेलनी पड़ी थीं।

बाबर के अब ओवरऑल 64 टी20 मैच में एक शतक व 22 अर्धशतक की मदद से 2332 रन हो गए हैं। कोहली ने 90 टी20 मैच में 39 अर्धशतक की सहायता से 3216 रन बटोरे हैं। तीसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस (31 पारियां), चौथे पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच (32) तथा पांचवें पर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (36) हैं।

t20 world cup,pakistan,afghanistan,babar azam,rashid khan,sports news in hindi

राशिद टी20 में सबसे कम पारियों में 100 विकेट तक पहुंचे

अफगानिस्तान के दाएं हाथ के दिग्गज लेग स्पिनर राशिद खान ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की। राशिद ने तीन विकेट लिए जिसमें कप्तान बाबर आजम का महत्वपूर्ण विकेट भी शामिल है। इसी के साथ राशिद ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 विकेट भी पूरे कर लिए। राशिद के 101 विकेट हो गए हैं। तीन और गेंदबाजों ने विकेटों का सैकड़ा लगाया है। बांग्लादेश के शाकिब अल हसन ने 117, श्रीलंका के लसिथ मलिंगा ने 107 और न्यूजीलैंड के टिम साउदी ने 100 विकेट चटकाए हैं।

खास बात ये है कि राशिद सबसे तेज गति से यह मुकाम हासिल करने वाले गेंदबाज हैं। राशिद ने इसके लिए 53 पारियां ही लीं। दूसरे नंबर पर मलिंगा (76), तीसरे पर साउदी (82) व चौथे पर शाकिब (83) हैं। राशिद वनडे में भी इस मामले में टॉप पोजिशन पर हैं। टेस्ट में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जॉर्ज लोहमन पहले स्थान पर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत