न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 WC : लोकेश राहुल ने जमाई सबसे तेज फिफ्टी, बुमराह बने नं.1 भारतीय, टीम इंडिया ने बनाए ये रिकॉर्ड

दाएं हाथ के भारतीय सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने इस टी20 विश्व कप का सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया। राहुल ने शुक्रवार को दुबई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 06 Nov 2021 12:50:24

T20 WC : लोकेश राहुल ने जमाई सबसे तेज फिफ्टी, बुमराह बने नं.1 भारतीय, टीम इंडिया ने बनाए ये रिकॉर्ड

दाएं हाथ के भारतीय सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने इस टी20 विश्व कप का सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया। राहुल ने शुक्रवार को दुबई में स्कॉटलैंड के खिलाफ 18 गेंद पर ही फिफ्टी पूरी कर ली। वैसे उन्होंने 19 गेंद पर 50 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के जड़े। राहुल का स्ट्राइक रेट 263.15 रहा। इंग्लैंड के जोस बटलर और दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। दोनों ने 25-25 गेंद पर 50 रन ठोके।

राहुल भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक जमाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। पहले नंबर पर बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह हैं। युवी ने 2007 के विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ महज 12 गेंद में यह कारनामा किया था। तीसरे नंबर पर गौतम गंभीर (19 गेंद, 2009 में वि. श्रीलंका) हैं। युवराज ने दो बार 20-20 गेंद ( 2007 में वि. ऑस्ट्रेलिया व 2009 में वि. श्रीलंका) पर 50 का आंकड़ा छुआ है।

t20 world cup,lokesh rahul,jasprit bumrah,india,scotland,virat kohli,sports news in hindi

बुमराह के टी20 में हुए 64 विकेट, इस भारतीय को पछाड़ा

टी20 विश्व कप में शुक्रवार को भारतीय टीम ने स्कॉटलैंड को 8 विकेट से हरा दिया। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3.4 ओवर में 10 रन देकर 2 विकेट लिए। उन्होंने एक ओवर मेडन भी फेंका। बुमराह ने इस मैच में दो रिकॉर्ड बनाए। सबसे पहले बुमराह टी20 इंटरनेशनल में भारत के सफलतम गेंदबाज बन गए हैं। बुमराह के कुल 64 विकेट हो गए हैं। उन्होंने लेग स्पिनर युजवेंद्र चहज (63) को पीछे छोड़ा।

तीसरे नंबर पर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (55), चौथे पर दाएं हाथ के मीडियम पेसर भुवनेश्वर कुमार (50) और पांचवें पर खब्बू स्पिनर रवींद्र जडेजा (43) हैं। बुमराह इसके साथ ही टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मेडन ओवर डालने वाले बॉलर भी बन गए हैं। उन्होंने श्रीलंका के नुवान कुलाशेखरा को पीछे छोड़ दिया। कुलाशेखरा ने 58 मैच में 6 मेडन डाले, जबकि बुमराह के 54 मैच में 7 मेडन ओवर हो गए हैं।

t20 world cup,lokesh rahul,jasprit bumrah,india,scotland,virat kohli,sports news in hindi

टीम इंडिया ने इस मामले में हासिल की तीसरी सबसे बड़ी जीत

दुबई में टीम इंडिया ने स्कॉटलैंड को 85 रन पर रोककर लक्ष्य महज 39 गेंद में हासिल कर लिया। यह भारत की टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गेंद (81) शेष रहते तीसरी सबसे बड़ी जीत है। सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम है। उसने वर्ष 2014 के विश्व कप में चटगांव में नीदरलैंड के खिलाफ 90 गेंद बाकी रहते जीत दर्ज की थी। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया (82 गेंद, वि. बांग्लादेश, 2021) आता है। चौथे पर श्रीलंका (77 गेंद, वि. नीदरलैंड, 2021) तथा पांचवें पर न्यूजीलैंड (74 गेंद, वि. कनाडा, 2007) है।

भारत ने पावरप्ले यानी शुरुआती 6 ओवर में दो विकेट पर 82 रन जुटाए। यह टी20 विश्व कप के इतिहास में पावरप्ले में पांचवां सबसे बड़ा स्कोर है। इस मामले में नीदरलैंड टॉप पोजिशन पर है। नीदरलैंड ने 2014 में सिलहट में आयरलैंड के खिलाफ 91/1 रन बनाए थे। इससे पहले भारत का टी20 में पावरप्ले में सबड़े बड़ा स्कोर 78/2 रन था, जो उसने 2018 में जोहानसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत